• Advertise With us
  • Contact Us
    • About us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025 महोत्सव की जोर-शोर से तैयारी, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

BharatJan by BharatJan
10 June 2025
एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025 महोत्सव की जोर-शोर से तैयारी, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

  • कृषि, नवाचार और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा मंच, 14-15 जून को देहरादून में होगा एग्री मित्रा महोत्सव का भव्य आयोजन

देहरादून : प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में कृषि विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित किए जाने वाले “एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025” महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने महोत्सव की सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर शौचालय, पेयजल की उपलब्धता एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया।

RelatedPosts

सीएम धामी ने हैली सर्विस ऑपरेटर्स को कड़े शब्दों में किया स्पष्ट, सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, हैली दुर्घटनाओं की ऑडिट के भी निर्देश

सीएम धामी ने हैली सर्विस ऑपरेटर्स को कड़े शब्दों में किया स्पष्ट, सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, हैली दुर्घटनाओं की ऑडिट के भी निर्देश

11 June 2025
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

11 June 2025

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि यह महोत्सव 14 और 15 जून 2025 को देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित जसवंत ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसमें उत्तराखण्ड के कोने-कोने से आने वाले किसान, एफपीओ, कृषि स्टार्टअप्स, विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थान, कृषि वैज्ञानिक, सहकारी समितियाँ और स्वयं सहायता समूह (SHGs) कृषि विश्वविद्यालयों के छात्र छात्राएं सहित कई प्रदेशों के कृषि मंत्री भाग लेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया जाएगा।

कृषि महोत्सव का प्रमुख आकर्षण स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए जैविक व पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी, मोटे अनाज (मिलेट्स) पर केंद्रित विशेष चर्चा: पौष्टिकता, संभावनाएं और बाजार से जुड़ी जानकारियाँ वैज्ञानिक सत्र: कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ संवाद नवाचारों की प्रस्तुति: आधुनिक कृषि तकनीकों और इनोवेटिव मॉडल्स की झलक आदि।

मंत्री जोशी ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की कृषि को आत्मनिर्भरता, नवाचार और समृद्धि की ओर ले जाने का प्रयास है। कृषि मंत्री ने कहा कि यह महोत्सव किसानों को नए विचारों, तकनीकों और नेटवर्किंग का बेहतर मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जलवायु और भूगोल के अनुरूप खेती को कैसे और अधिक लाभकारी बनाया जाए, इस पर भी चर्चा की जाएगी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर आधुनिक, तकनीकी और बाज़ार-उन्मुख कृषि प्रणाली से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है जो राज्य की कृषि को आर्थिक रूप से समृद्ध और टिकाऊ बना सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में किसानों को इस महोत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल, संयुक्त निदेशक डॉ रतन कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी देहरादून देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, एमडी जैविक बोर्ड विनय कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Previous Post

सीएम धामी की प्रेस वार्ता, मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां गिनाई

Next Post

खेल मंत्री रेखा आर्या ने की योग दिवस और ओलंपिक दिवस पर विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए निर्देश

BharatJan

BharatJan

Next Post
खेल मंत्री रेखा आर्या ने की योग दिवस और ओलंपिक दिवस पर विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए निर्देश

खेल मंत्री रेखा आर्या ने की योग दिवस और ओलंपिक दिवस पर विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए निर्देश

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/04/mdda-ad-video-.mp4
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/03/Video-National-Games-2025.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीएम धामी ने हैली सर्विस ऑपरेटर्स को कड़े शब्दों में किया स्पष्ट, सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, हैली दुर्घटनाओं की ऑडिट के भी निर्देश
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
  • गोल्डन कार्ड की विसंगतियां होंगी दूरः डॉ. धन सिंह रावत
  • गोल्डन कार्ड की विसंगतियां होंगी दूरः डॉ. धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News