• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result

Home अंतर्राष्ट्रीय

महान स्पिनर शेन वॉर्न ने महज 52 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर

BharatJan by BharatJan
4 March 2022
in अंतर्राष्ट्रीय, खेल
1
महान स्पिनर शेन वॉर्न ने महज 52 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर
0
SHARES
735
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खेल डेस्क: दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन हो गया है। महज 52 साल की उम्र में विश्व क्रिकेट के दिग्गज का इस तरह से जाना खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा झटका है। वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट चटकाए थे। उनके नाम वनडै में 194 मैचों में 293 विकेट दर्ज है। 

फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका।

वॉर्न ने 12 घंटे पहले अपना आखिरी ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने रोड मॉर्श के निधन पर शोक जताया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि वो हमारे खेल के महान खिलाड़ी थे। उन्होंने बहुत से युवा लड़के और लड़कियों को प्रेरित किया था।

वॉर्न के नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाज़ी औसत से 708 विकेट लिये। मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए थे।

1993 से 2005 तक वॉर्न ने 194 वनडे में 293 विकेट लिये। 1999 क्रिकेट विश्व कप की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनका अहम योगदान था। वॉर्न मुरलीधरन के बाद दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने थे, जिन्होंने टेस्ट और वनडे मैचों में मिलाकर 1000 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए।

शेन वॉर्न ने भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी, 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था। जब वॉर्न रिटायर हुए उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन अन्य खिलाड़ियों ने भी संन्यास लिया था। इसमें ग्लेन मैकग्रा, डेमियन मार्टिन और जस्टिन लैंगर शामिल हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वॉर्न ने हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला। इसके बाद साल 2008 में आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के कोच और कप्तान की भूमिका निभाई और टीम को आईपीएल में चैंपियन बनाया।

शेन वार्न विश्व क्रिकेट का एक ऐसा नाम जिन्होंने अपनी गेंदबाजी के जरिए स्पिन के मायने ही बदल दिए। अपनी गेंदबाजी के लिए वार्न ने दुनिया में एक ऐसी मिसाल कायम की जिसे क्रिकेट के इतिहास में हमेशा ही याद रखा जाएगा।

Tags: Shane Warne
Previous Post

1149 पदों पर सरकारी नौकरी पाने का अंतिम मौका, लास्ट डेट से पहले कर लें अप्लाई..

Next Post

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी ही कर रहे थे हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार, ये नेता 06 साल के लिए पार्टी से निष्कासित..

BharatJan

Comments 1

  1. Pingback: महान स्पिनर शेन वॉर्न ने महज 52 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, निधन से क्रिकेट जगत में शोक की
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उत्तराखंड: छात्रों को मिलेंगे 40-40 हजार रुपये, इस सप्ताह छात्र-छात्राओं के खातों में आएगा पैसा

उत्तराखंड: कर्मचारियों को नए साल पर दो-दो तोहफे, जारी हुए आदेश..

29 December 2021
उत्तराखंड: शीतलहर को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, देखिए आदेश..

उत्तराखंड: शीतलहर को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, देखिए आदेश..

29 December 2021
उत्तराखंड में आज इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी, जानिए अंतिम तिथि, योग्यता समेत पूरी जानकारी

उत्तराखंड में 150 से अधिक पदों पर आवेदन का अंतिम मौका; जानिए भर्ती के लिए योग्यता समेत पूरी जानकारी..

24 November 2021
teacehr

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग ने गेस्ट टीचरों को लेकर किया बड़ा आदेश जारी

19 August 2021
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिये गए कई अहम फैसले, जाने विस्तार

ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक ख़त्म, जानिए महत्वपूर्ण फैसले

19872
uttarakhand board exam date sheet

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम जारी

18741
government job

उत्‍तराखंड: सरकारी नौकरी में मिलेगी ये छूट, कोरोना काल के कारण फैसला

16828
air india

घाटी में गिरा एयर इंडिया विमान, हुए 2 टुकडे; दो पायलटों समेत 14 की मौत, 123 से अधिक घायल

15157
चारधामों में अब नहीं होंगे वीआइपी दर्शन, सीएम धामी ने दिए निर्देश

सीएम धामी ने किया आई.आर.बी- (द्वितीय) के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण

13 May 2022
chardham yatra 2022

चारधामों में अब नहीं होंगे वीआइपी दर्शन, सीएम धामी ने दिए निर्देश

13 May 2022
uttarakhand cabinet decision

Uttarakhand Cabinet Decision: धामी कैबिनेट में कई मामलों पर लगी मुहर, फ्री सिलेंडर समेत जानिए महत्वपूर्ण फैसले..

12 May 2022
chardham yatra 2022

Chardham Yatra : सीएम धामी के निर्देश पर नया शासनादेश जारी, ये हुआ बदलाव..

11 May 2022

Recent News

चारधामों में अब नहीं होंगे वीआइपी दर्शन, सीएम धामी ने दिए निर्देश

सीएम धामी ने किया आई.आर.बी- (द्वितीय) के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण

13 May 2022
chardham yatra 2022

चारधामों में अब नहीं होंगे वीआइपी दर्शन, सीएम धामी ने दिए निर्देश

13 May 2022
uttarakhand cabinet decision

Uttarakhand Cabinet Decision: धामी कैबिनेट में कई मामलों पर लगी मुहर, फ्री सिलेंडर समेत जानिए महत्वपूर्ण फैसले..

12 May 2022
chardham yatra 2022

Chardham Yatra : सीएम धामी के निर्देश पर नया शासनादेश जारी, ये हुआ बदलाव..

11 May 2022
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar

bharatjan

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 Maintained By Digital Global Solutions .

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test

© 2021 Maintained By Digital Global Solutions .

error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिये!