Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश: कोरोना मरीज मंत्री कमल रानी वरुण की मौत

BharatJan by BharatJan
2 August 2020

लखनऊ (Bharatjan): योगी आदित्यनाथ सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण (Kamal Rani Varun) का रविवार को निधन हो गया। वह कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थीं। वे यूपी विधानसभा की सदस्य थीं। इससे पहले वे सांसद भी रह चुकी हैं। वे 18 जुलाई को कोरोना से संक्रमित हुई थीं।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमल रानी वरुण (Kamal Rani Varun) के निधन पर ट्वीट कर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा, “उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है। प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!”

RelatedPosts

उत्तराखंड की ACS के सनसनीखेज बयान पर यूपी पुलिस का पलटवार, अपर मुख्य सचिव ने अब दी सफाई..

उत्तराखंड की ACS के सनसनीखेज बयान पर यूपी पुलिस का पलटवार, अपर मुख्य सचिव ने अब दी सफाई..

17 October 2022
वर्षों बाद 84 साल की माँ से मिलकर जब योगी ने पूछा- मुझे पहचाना? तो मिला ये जवाब.. वीडियो

वर्षों बाद 84 साल की माँ से मिलकर जब योगी ने पूछा- मुझे पहचाना? तो मिला ये जवाब.. वीडियो

4 May 2022

उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है।

प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया।

उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

ॐ शांति!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 2, 2020

मंत्री कमल रानी वरुण (Kamal Rani Varun) के निधन की सूचना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज का अपना अयोध्या दौरा स्थगति कर दिया है। बता दें कि इससे पहले, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के साथ ही चेतन चौहान, आयुष मंत्री डॉ़ धर्म सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी तथा रघुराज सिंह पॉजिटिव हुए। हालांकि राजेंद्र प्रताप अब स्वस्थ्य हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद व पूर्व सपा नेता अमर सिंह का निधन

उत्तर प्रदेश में अब तक 1,677 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमे से भी 47 लोगों जान बीते 24 घंटे के दौरान गई है। अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, राज्य में वर्तमान में 36,037 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जबकि 51,354 लोगों को वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

भारतजन यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Tags: Kamal Rani Varun
Previous Post

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के इन जिलों में 2 दिनों में 3 बार बदल गए डीएम, आज 1 घंटे में 2 आदेश

Next Post

Raksha Bandhan 2020: रक्षा बंधन पर जानें शुभ मुहूर्त और राखी बांधने का सही तरीका

BharatJan

BharatJan

Next Post

Raksha Bandhan 2020: रक्षा बंधन पर जानें शुभ मुहूर्त और राखी बांधने का सही तरीका

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/09/Ukhsdp_video_promotion-1.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • चंदन जी के जाने के बाद भी दोस्ती निभा गये धामी, पुराने संबध हो या फिर संगठन के कार्यकर्ताओं को नही भूलते सीएम धामी
  • श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व, श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023’ में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना, की ये बड़ी घोषणा..
  • सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का डेलिगेशन करेगा ब्रिटेन का दौरा, बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया जायेगा आमंत्रित
  • उत्तराखंड के फिल्म फ्रेंडली माहौल से गदगद एक्टर और निर्माता, बोले- UFDC द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के तहत शूटिंग अनुमति मिलना हो गया बहुत आसान

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News