November 29, 2026

पौड़ी सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, पीड़ित परिवारों को मिलेगी बड़ी आर्थिक मदद

0
IMG_20261128_201006.jpg
  • पौड़ी सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, पीड़ित परिवारों को मिलेगी बड़ी आर्थिक मदद

पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र में कलवाड़ी गांव के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब 12 लोगों को लेकर जा रहा इको वाहन (UK 15 TA 2152) अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन चालक समेत 8 लोगों की जान चली गई। सभी मृतक और घायल भंगलवाड़ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाया। रेस्क्यू टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹2 लाख तथा घायलों को ₹50 हजार की सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख तथा घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही जिला प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेज करने, घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्र पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

वही मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई के साथ पर्वतीय मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed