May 20, 2026

पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड पर सरकार सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : सुबोध उनियाल

0
IMG-20260520-WA0082.jpg

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में आग लगने की घटना को अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक बताया है।

घटना से प्रभावित लोगों से भेंट करने के उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने पैनेसिया हॉस्पिटल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मंत्री ने कहा कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं तथा जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावित मरीजों को बेहतर उपचार एवं हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही प्रशासन द्वारा पूरे मामले की सतत निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed