• Advertise With us
  • Contact Us
    • About us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result

अध्यक्ष और प्रमुख पदों के लिए जल्द शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

BharatJan by BharatJan
2 August 2025
अध्यक्ष और प्रमुख पदों के लिए जल्द शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य चुन लिए गए हैं। अब पंचायत चुनाव के अगले चरण में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

पंचायती राज विभाग ने जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी है। 6 अगस्त को आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके तुरंत बाद आरक्षण प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपा जाएगा, जिसके आधार पर चुनावी अधिसूचना जारी होगी।

राज्य के 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर चुनाव होंगे। इसके साथ ही 89 ब्लॉक प्रमुख पदों पर भी चुनाव कराए जाएंगे। ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए आरक्षण पहले ही तय किया जा चुका है। इसमें 36 सीटें अनारक्षित, 28 सामान्य महिला, 12 अनुसूचित जाति महिला, 5 ओबीसी महिला, 4 अनुसूचित जाति, 3 अनुसूचित जनजाति महिला और 1 ओबीसी के लिए आरक्षित की गई हैं।

राज्य सरकार का प्रयास है कि 15 अगस्त से पहले इन पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाए। 1 अगस्त को मतगणना पूरी होते ही आचार संहिता समाप्त हो गई और उसी दिन शाम को जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए अनंतिम आरक्षण सूची भी जारी कर दी गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए जारी अनंतिम सूची में आरक्षण इस प्रकार है:

  • महिला आरक्षित: अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल
  • अनुसूचित जाति महिला: बागेश्वर
  • अनुसूचित जाति: पिथौरागढ़
  • ओबीसी: उधमसिंह नगर
  • अनारक्षित (सामान्य): चंपावत, चमोली, नैनीताल, उत्तरकाशी

संभावना है कि 6 अगस्त के बाद चुनावी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और आचार संहिता फिर से लागू हो जाएगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, अध्यक्ष और प्रमुख पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया लगभग एक सप्ताह में पूरी हो सकती है।

RelatedPosts

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, स्वास्थ्य आयुक्त बनाने पर विचार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री ने मांगा स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत प्रस्ताव

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, स्वास्थ्य आयुक्त बनाने पर विचार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री ने मांगा स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत प्रस्ताव

2 August 2025
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

2 August 2025
Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत उत्तराखण्ड के 8 लाख 28 हजार 787 लाभार्थी किसान परिवारों को 184.25 करोड़ रुपये की धनराशि की गई हस्तांतरित

Next Post

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, स्वास्थ्य आयुक्त बनाने पर विचार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री ने मांगा स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत प्रस्ताव

BharatJan

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, स्वास्थ्य आयुक्त बनाने पर विचार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री ने मांगा स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत प्रस्ताव
  • अध्यक्ष और प्रमुख पदों के लिए जल्द शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया
  • प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत उत्तराखण्ड के 8 लाख 28 हजार 787 लाभार्थी किसान परिवारों को 184.25 करोड़ रुपये की धनराशि की गई हस्तांतरित
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विजयी जनप्रतिनिधि, मंत्री ने दी जीत की बधाई

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News