Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

देहरादून से टिहरी-श्रीनगर-गौचर के लिए हवाई सेवा शुरू, जाने किराया..

BharatJan by BharatJan
29 July 2020

देहरादून: केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को आरसीएस उड़ान योजना के अन्तर्गत जौलीग्रांट देहरादून से नई टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए हैली सेवा का आनलाईन शुभारम्भ किया। यह सेवा पवन हंस लि. द्वारा दी जा रही है।

इस सेवा के शुभारम्भ के अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, राजकुमार, विनय कण्डवाल, श्री मनवीर नेगी और जगमोहन ने हवाई यात्रा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि, उड़ान योजना के अन्तर्गत जो हेली सेवाएं चलाई जा रही हैं, स्थानीय लोगों द्वारा इसे काफी पंसद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, यह प्रसन्नता की बात कि इस पवन हंस लि. की यह सेवा प्रति सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चालू रहेगी।

RelatedPosts

चंदन जी के जाने के बाद भी दोस्ती निभा गये धामी, पुराने संबध हो या फिर संगठन के कार्यकर्ताओं को नही भूलते सीएम धामी

चंदन जी के जाने के बाद भी दोस्ती निभा गये धामी, पुराने संबध हो या फिर संगठन के कार्यकर्ताओं को नही भूलते सीएम धामी

23 September 2023
श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व, श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व, श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें

23 September 2023

इस सेवा के अंतर्गत जौलीग्रांट से टिहरी का किराया 2903 रूपये, टिहरी से श्रीनगर 2903, श्रीनगर से गौचर 2903 और जौलीग्रांट से गौचर 8709 रूपये होगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि, उड़ान योजना से देहरादून, देश के दर्जनों शहरों से एयर कनेक्टिविटी से जुड़ा है। हिण्डन, गाजियाबाद से पिथौरागढ़ के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की गई है। प्रदेश में 27 हेलीपोर्ट विकसित किये गये हैं। क्षेत्रीय सम्पर्क योजना में देहरादून को पंतनगर, पिथौरागढ़ चिन्यालीसौड़ और गौचर से जोड़ा गया है। पंतनगर हवाई अड्डे को ग्रीन फील्ड के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से अनुरोध किया कि हल्द्वानी, अल्मोड़ा, धारचूला के लिए भी मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को सेवा प्रारम्भ की जानी है।

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत गुप्तकाशी एवं बड़कोट में भी हेली सेवाएं प्रारम्भ किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि, हर्षिल के लिए भी हेली सेवा शुरू हो, इससे गंगोत्री जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधा होगी। हर्षिल का प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के मानक जटिल हैं। उत्तराखण्ड की परिस्थितियों के दृष्टिगत सिविल एविएशन सिक्योरिटी के मानकों में परिवर्तन के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक बोझ भी कम होगा।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उड़ान योजना के अन्तर्गत देहरादून,नई टिहरी, श्रीनगर, गौचर हवाई सेवा शुरू होने पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उड़ान सेवा के अन्तर्गत जिन नये यात्रा मार्गों के लिए हेली सेवा शुरू करने के लिए सुझाव दिया गया है। उस पर जल्द ही मुख्यमंत्री से बैठक कर चर्चा कर निर्णय लिया जायेगा। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के मानकों के बारे अधिकारियों के साथ चर्चा कर नियमानुसार उचित समाधान किया जायेगा।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, सचिव नागरिक उड्यन, भारत सरकार प्रदीप सिंह खरोला, सीएमडी पवन हंस लि. संजीव राजदान, सचिव दिलीप जावलकर, मुख्यमंत्री के उड्डयन सलाहकार दीप श्रीवास्तव, यूकाडा की सीईओ सोनिका, पवनहंस लि. के राजीव अग्निहोत्री, रमेश के. आदि मौजूद रहे।

Previous Post

उत्तराखंड: शनिवार और रविवार को लॉकडाउन को लेकर सरकार ने बदला फैसला

Next Post

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में 03 कोरोना मरीजों की मौत, 11 लोग कोरोना संक्रमित

BharatJan

BharatJan

Next Post

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में 03 कोरोना मरीजों की मौत, 11 लोग कोरोना संक्रमित

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/09/Ukhsdp_video_promotion-1.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • चंदन जी के जाने के बाद भी दोस्ती निभा गये धामी, पुराने संबध हो या फिर संगठन के कार्यकर्ताओं को नही भूलते सीएम धामी
  • श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व, श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023’ में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना, की ये बड़ी घोषणा..
  • सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का डेलिगेशन करेगा ब्रिटेन का दौरा, बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया जायेगा आमंत्रित
  • उत्तराखंड के फिल्म फ्रेंडली माहौल से गदगद एक्टर और निर्माता, बोले- UFDC द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के तहत शूटिंग अनुमति मिलना हो गया बहुत आसान

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News