• Advertise With us
  • Contact Us
    • About us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

21 साल की प्रियंका नेगी संभाली सीएम धामी के आदर्श गांव सारकोट की कमान, सबसे कम उम्र की बनीं ग्राम प्रधान

BharatJan by BharatJan
31 July 2025
21 साल की प्रियंका नेगी संभाली सीएम धामी के आदर्श गांव सारकोट की कमान, सबसे कम उम्र की बनीं ग्राम प्रधान

चमोली जनपद के कर्णप्रयाग गैरसैंण विकासखंड स्थित मुख्यमंत्री आदर्श गांव सारकोट में 21 वर्षीय प्रियंका नेगी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने 421 मत प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंदी प्रियंका देवी को 186 वोटों से हराया। प्रियंका राजनीति शास्त्र में स्नातक हैं और गैरसैंण महाविद्यालय से पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। इससे पूर्व 2014 से 2019 तक उनके पिता राजे सिंह नेगी भी ग्राम प्रधान रह चुके हैं।

सारकोट गांव, जो कि क्षेत्र के सबसे बड़े गांवों में से एक है, में 300 से अधिक परिवार निवास करते हैं। यहां पलायन न होने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के दौरान इस गांव को मुख्यमंत्री आदर्श गांव घोषित किया था। तब से गांव में विकास कार्यों की गति तेज हुई है। गांव के प्रत्येक घरों को एक जैसे रंग में रंगा गया है, मशरूम उत्पादन, पशुपालन, कृषि व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई पहल की गई हैं। इसके साथ ही समय-समय पर अधिकारियों द्वारा जागरूकता शिविर भी लगाए जाते हैं।

नवनिर्वाचित प्रधान प्रियंका नेगी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए गांव के समग्र विकास में योगदान देंगी। विशेषकर वे महिलाओं को जागरूक कर उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। उनके पिता और पूर्व ग्राम प्रधान राजे सिंह नेगी ने भी आश्वासन दिया है कि वे अपनी बेटी का गांव के विकास में हरसंभव साथ देंगे।

प्रियंका की यह जीत युवा नेतृत्व की एक मिसाल बन गई है, जो आने वाले समय में गांव की दिशा और दशा बदलने में अहम भूमिका निभा सकती है।

RelatedPosts

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ‘भारत युवा पुरस्कार’ से हुए सम्मानित

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ‘भारत युवा पुरस्कार’ से हुए सम्मानित

31 July 2025
मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के तहत लाभार्थियों को सिलेंडर भरने के लिए धनराशि डी.बी.टी. के माध्यम से दी जाएगी

मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के तहत लाभार्थियों को सिलेंडर भरने के लिए धनराशि डी.बी.टी. के माध्यम से दी जाएगी

31 July 2025
Previous Post

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ‘भारत युवा पुरस्कार’ से हुए सम्मानित

BharatJan

BharatJan

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 21 साल की प्रियंका नेगी संभाली सीएम धामी के आदर्श गांव सारकोट की कमान, सबसे कम उम्र की बनीं ग्राम प्रधान
  • कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ‘भारत युवा पुरस्कार’ से हुए सम्मानित
  • मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के तहत लाभार्थियों को सिलेंडर भरने के लिए धनराशि डी.बी.टी. के माध्यम से दी जाएगी
  • मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश, नव-निर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों को आधुनिक तकनीकी, वित्तीय प्रबंधन और शासन प्रणाली पर दिया जाए प्रशिक्षण
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनावः मतगणना के लिए सभी तैयारी पूरी, मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से हो जाएगी शुरू

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News