• About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

किच्छा से राहुल गाँधी दहाड़े, पीएम मोदी पर साधा बड़ा निशाना, कही ये बड़ी बात

BharatJan by BharatJan
5 February 2022

कांग्रेस के नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उधम सिंह नगर के किच्छा से उत्तराखंड की जनता को संबोधित किया कांग्रेस नेता एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं हैं। वह राजा हैं। राजा किसी की बात नहीं सुनता। प्रधानमंत्री ही लोगों की बात सुनता है। राहुल गांधी आज यानी पांच फरवरी को उत्तराखंड के किच्छा में किसान सम्मान रैली को वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसान आंदोलन के बहाने पीएम नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया।

साथ ही उन्होंने किसानों और मजदूरों को साधते हुए ये बताने का प्रयास किया कि कांग्रेस की सरकार ही विकास को गति दे सकती है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सबसे पहले देश के सब किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बधाई इस बात की है कि आप इन तीन कानूनों के खिलाफ पत्थर जैसे पहाड़ जैसे खड़े हो गए और आपने एक ईंच इनको नहीं दिया। कोई समझोता नहीं किया। एक कदम पीछे नहीं हटे और हिंदुस्तान की सरकार को सच्चाई दिखाई। ये आपका इतिहास है। आप सिर्फ देश को भोजन नहीं देते हो, आप देश को रास्ता दिखाते हो। सालों से आप देश को रास्ता दिखा रहे हो। अंग्रेजों से लड़ाई बड़े बड़े उद्योगपतियों ने नहीं लड़ी।

RelatedPosts

अन्य जनपदों में भी होगा सिविल डिफेंस का विस्तार, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश

अन्य जनपदों में भी होगा सिविल डिफेंस का विस्तार, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश

13 May 2025
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं एवं 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं एवं 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

13 May 2025

किसानों और मजदूरों ने लड़ी। इसके बाद हरित क्रांति आई। कांग्रेस ने किसानों के साथ पार्टनरशिप बनाकर हरित क्रांति लाई। खून पसीना किसानों का लगा।
उन्होंने कहा कि आपने देश की सरकार को बताया कि हिंदुस्तान की सच्चाई से हम नहीं हटने वाले हैं। आम हमें न खरीद सकते हो, ना डरा सकते हो। इस सरकार को ये समझाना बहुत जरूरी था और है। पार्लियामेंट में अपने भाषण में मैने कहा कि दो हिंदुस्तान बन रहे हैं। एक अमीरों का हिंदुस्तान, प्राइवेट हवाई जहाज, सेवन स्टार होटल, अमीर लोगों का हिंदुस्तान, उसमें कानून से भी कोई लेना देना नहीं। कुछ भी कर दो। चुने लोगों का हिंदुस्तान। हिंदुस्तान में सौ लोगों के पास हिंदुस्तान के 40 प्रतिशत लोगों से ज्यादा धन है। ऐसी इंकम डिस्पेरिटी किसी और देश में नहीं है। दूसरा हिंदुस्तान, गरीब, किसान, मजदूरों का है। उसमें आपको रोजगार नहीं मिलेगा। आपकी जमीन छीनी जाएगी। पेट्रोल के दाम बढ़ते जाएंगे। महंगाई बढ़ती जाएगी। दो हिंदुस्तान हम नहीं चाहते। हम एक हिंदुस्तान चाहते हैं। न्याय हिंदुस्तान में होना चाहिए।उन्होंने कहा कि हम किसानों के साथ खड़े रहे क्योंकि उनके साथ अन्याय हुआ। मनमोहन सिंह के समय गोल्डन पीरिएड इसलिए था कि उस समय किसानों और सरकार के बीच बातचीत थी। सरकार के सारे दरवाजे खुले थे। कभी सहमति व असहमति होती थी।

उस समय के हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री था। आज के हिंदुस्तान में राजा है। प्रधानमंत्री सुनता है। प्रधानमंत्री के दरवाजे किसान, मजदूरों के लिए खुले होते हैं। वो सुनता है। कभी कभी कह सकता है कि मैं तुम्हारी बात नहीं मानता, तुम गलत कह रहे हो। जब लोग सही बात कहते हैं, तो प्रधानमंत्री कहता है सही बात कह रहे हो। और अगर प्रधानमंत्री सबके लिए काम नहीं करता है, तो वो प्रधानमंत्री नहीं होता। आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं है। हिंदुस्तान के किसान एक साल सर्दी में कोविड में सड़क पर खड़े थे। प्रधानमंत्री ने उनसे बात करने की कोशिश तक की? क्या उनसे पूछा कि मेरे से बात करो? क्या प्रधानमंत्री ने ये कहा कि मुझे समझाओ कि तुम कृषि कानून क्यों नहीं चाहते हो?

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा ये किसान हैं, ये मजदूर हैं। मैं राजा हूं, राजा मजदूर और किसान से बात नहीं करता। राजा न सुनेगा ना बात करेगा। राजा न सुनेगा ना बात करेगा। राजा सिर्फ निर्णय लेगा। नरेंद्र मोदी सोचते हैं राजा निर्णय लेगा तो जनता चुप रहे। यदि जनता चुप नहीं रहेगी तो सीबीआइ, ईडी, पुलिस और पैगासस शुरू हो जाएगा। बड़े उद्योगपति के लिए बैंक के दरवाजे खुले होते हैं, हमारे लिए बंद हैं। आपने हमें कहा हमारा कर्जा वापस करो। हमने दस दिन में करके दिखाया। 70 हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया। हमने फ्री गिफ्ट नहीं दिया। हम समझे आप मुश्किल में हो। इसलिए मदद की। क्योंकि आप देश की मदद की। हम जानते हैं आपके बिना देश नहीं चलेगा। ये देश भूखा रह जाएगा।
उन्होंने कहा कि आप देश की नीव हो। यदि देश की नीव कमजोर होगी तो देश नहीं बचेगा। घोषणापत्र में हम चीजें लिखेंगे, लेकिन हमारी मानसिकता आपके साथ पार्टनरशिप बनाना चाहते हैं। हिंदुस्तान में जो पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के साथ किया, आपको एक साल अकेला सड़क पर, सर्दी में कोविड के समय खड़ा कर दिया। कांग्रेस पार्टी मर जाएगी, खत्म हो जाएगी, कभी किसानों के साथ ऐसा नहीं करेगी। ये हम गारंटी देते हैं। हम ऐसी सरकार चाहते हैं, जिसमें किसान, मजदूरों और गरीबों को लगे ये हमारी सरकार है। जो भी हम कहना चाहते हैं, हम दिल खोलकर सरकार में मुख्यमंत्री को कह सकते हैं। ऐसी सरकार हम चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि कल गोवा में हमने न्याय योजना लॉंच की। निर्णय लिया सबसे गरीब लोगों को कांग्रेस पार्टी की सरकार सीधे खाते में पैसा हर माह देगी। ये ही उत्तराखंड में भी किया जाएगा। उन्हें लगे कि सरकार उनके साथ खड़ा है। यदि हमने घोषणापत्र में कुछ लिख दिया तो जो भी सीएम बनेगा, उसे लागू करने की उसकी गारंटी है। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी जी का भाषण याद है। दो करोड़ नौकरी दूंगा, काला धन मिटा दूंगा। जो गरीब का है वो अपने मित्रों को पकड़ा दूंगा।
इसके बाद राहुल गांधी हरिद्वार जिले में जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र में वर्चुअली रैली को संबोधित करेंगे। इन रैलियों का लाइव कार्यक्रम सभी 70 विधानसभाओं में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके उपरान्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी सायं पौने पांच बजे हरिद्वार में गंगा आरती में प्रतिभाग करेंगे।

Previous Post

निर्दलीय वीर सिंह पंवार को मिल रहा जबरदस्त समर्थन, जनसंपर्क जारी

Next Post

प्राइवेट स्कूल की मनमानी और वसूली से परेशान है स्थानीय पेरेंट्स, प्राइवेट पुस्तक भंडारों से मिलकर कमीशन का खेल!

BharatJan

BharatJan

Next Post

प्राइवेट स्कूल की मनमानी और वसूली से परेशान है स्थानीय पेरेंट्स, प्राइवेट पुस्तक भंडारों से मिलकर कमीशन का खेल!

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/04/mdda-ad-video-.mp4
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/03/Video-National-Games-2025.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • अन्य जनपदों में भी होगा सिविल डिफेंस का विस्तार, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं एवं 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम दिए गए संदेश को आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया
  • अवीवा लाइफ इंश्योरेंस लगातार सातवें साल बना ‘इंडियाज मोस्ट ट्रस्टेड प्राइवेट लाइफ इंश्योरर’
  • पहाड़ कैसे हों आबाद, विषय पर विचार मंथन, अपनी जड़ों से जुड़े रहें – बंशीधर तिवारी

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News