• Advertise With us
  • Contact Us
    • About us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नौवां स्थापना दिवस, पौधारोपण के द्वारा पर्यावरण बचाने का दिया सार्थक संदेश

BharatJan by BharatJan
7 April 2025
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नौवां स्थापना दिवस, पौधारोपण के द्वारा पर्यावरण बचाने का दिया सार्थक संदेश

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार को भव्य रूप से स्थापना दिवस (फाउंडेशन डे) मनाया गया। इस अवसर को खास बनाने के लिए वृहत स्तर पर पौधारोपण किया गया। इस अभियान के तहत सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से अपील की गई कि वे एक पौधा लगाएँ, ताकि पर्यावरण की सुरक्षा हो सके।

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्री मंहत देवेंद्र दास जी महाराज ने विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस को गौरवान्वित करने वाला पल बताया, साथ ही उन्होंने अपने संदेश में विश्वविद्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों और फैकल्टी मेंबर्स को शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ कुमुद सकलानी, विश्वविद्यालय प्रेसिडेंट सलाहकार डॉ जेपी पचौरी, रजिस्ट्रार, आईक्यूएसी निदेशक प्रो डॉ दिव्या जुयाल के साथ ही डीन स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो डॉ मालविका कांडपाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ कुमुद सकलानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय ज़िम्मेदारियों को निभाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विश्वविद्यालय के 6 स्कूल एक्रीडिटेड काउंसिल से प्रमाणित है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 11 स्कूलों का सफलतापूर्वक संचालन हो रहा है।
इस विशेष दिवस पर विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें नीम, पीपल, आम और अन्य छायादार तथा औषधीय पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सेल द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ ही कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के म्यूजिक बैंड सर्वत्र द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी गई।छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, कविता पाठ और लघु नाटकों की प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीतों और लोकनृत्यों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूल ऑफ योग साइंस एंड नेचरोपैथी के छात्र सुमीर , पत्रकारिता की छात्रा कोमल, अनामिका राज, एम एस सी एग्रोनॉमी की छात्रा अवंतिका कैंतुरा के साथ ही एन सी सी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों अंशुमान, आकृति, आदित्य पटवाल, हिमांशु नेगी, श्रेया बिष्ट, सिद्धांत थापा को पुरस्कृत और सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम के समापन में डॉ लोकेश गंभीर के द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया।
इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षको के साथ ही कर्मचारी भी मौजूद रहे।

RelatedPosts

अदम्य, आदविक और वैदिका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट

अदम्य, आदविक और वैदिका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट

4 November 2025
विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”

विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”

3 November 2025
Previous Post

सिंहनीवाला क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों से एसएसपी ने अस्पताल जाकर की मुलाकात, जाना हाल

Next Post

अब और तेजी से हो सकेगी अवैध निर्माणों की सुनवाई

BharatJan

BharatJan

Next Post
अब और तेजी से हो सकेगी अवैध निर्माणों की सुनवाई

अब और तेजी से हो सकेगी अवैध निर्माणों की सुनवाई

No Result
View All Result
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/09/Video-1-Naye-Sapne.mp4

Recent Posts

  • अदम्य, आदविक और वैदिका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट
  • विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”
  • इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स और इन्वेस्को ने भारत में परिसंपत्ति प्रबंधन संयुक्त उद्यम का गठन किया पूरा
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड विधानसभा को किया सम्बोधित,उत्तराखंड की सराहना
  • चौखुटिया की स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया आयाम, 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय के रूप में हुआ उच्चीकरण

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News