• Advertise With us
  • Contact Us
    • About us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

छुट्टी के दिन भी काम पर जुटे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, शहर के मुख्य मार्गों को नया रूप देने में जुटा एमडीडीए

BharatJan by BharatJan
26 October 2025
छुट्टी के दिन भी काम पर जुटे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, शहर के मुख्य मार्गों को नया रूप देने में जुटा एमडीडीए

RelatedPosts

सीएम धामी की केंद्र से मांग: राजजात यात्रा मार्ग का नियंत्रण स्थानीय PWD के पास ही रहे

सीएम धामी की केंद्र से मांग: राजजात यात्रा मार्ग का नियंत्रण स्थानीय PWD के पास ही रहे

16 November 2025
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्वागत की भव्य तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेता

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्वागत की भव्य तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेता

15 November 2025

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी अपने सक्रिय नेतृत्व और अनुकरणीय कार्यशैली के लिए लगातार चर्चा में हैं। शहर के सौंदर्यीकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए वे छुट्टी के दिन भी काम पर जुटे रहे। रविवार को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सुबह-सवेरे राजपुर रोड और दिलाराम चौक क्षेत्र में विकास कार्यों का स्वयं निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया।ह

शहर के मुख्य मार्गों को नया रूप देने में जुटा एमडीडीए

एमडीडीए इन दिनों राजधानी की प्रमुख सड़कों को सुंदर और आकर्षक बनाने में लगा है। राजपुर रोड पर डिवाइडरों की पेंटिंग, पौधरोपण और दीवारों पर भित्तिचित्र (म्यूरल आर्ट) बनाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। दिलाराम चौक से हाथीबड़कला तक की दीवारें अब रंग-बिरंगी पेंटिंग से सजी हैं, जो राहगीरों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही हैं। प्राधिकरण का उद्देश्य है कि देहरादून का हर कोना “क्लीन एंड ग्रीन सिटी” की पहचान को दर्शाए।

विकास कागजों पर नहीं, सड़कों पर दिखना चाहिए

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों और काम में जुटे मजदूरों से बातचीत की। उन्होंने कार्य की गति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए स्पष्ट कहा कि विकास केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसे सड़कों, दीवारों और नागरिक जीवन में महसूस किया जा सके, यही एमडीडीए का लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरी की जाएं। साथ ही स्थानीय कलाकारों और नागरिकों को भी इस अभियान में जोड़े जाने की बात कही।

अधिकारियों और कर्मचारियों में बढ़ा उत्साह

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की मैदान पर मौजूदगी से कार्यस्थल पर तैनात कर्मचारियों और मजदूरों में खासा उत्साह दिखा। कामगारों ने बताया कि अधिकारी खुद स्थल पर आकर पूछते हैं, तो कार्य के प्रति जिम्मेदारी और जोश दोनों बढ़ जाते हैं। एमडीडीए अब राजपुर रोड के बाद दिलाराम चौक, हाथीबड़कला, ईसी रोड, सहारनपुर रोड और आईएसबीटी क्षेत्र में भी इसी तर्ज पर सौंदर्यीकरण कार्य शुरू करने जा रहा है।

देहरादून को मिलेगी नई पहचान

बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून सिर्फ राजधानी नहीं, बल्कि उत्तराखंड की पहचान है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य देहरादून को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और खूबसूरत शहर बनाना है। नागरिकों की भागीदारी के बिना यह संभव नहीं। एमडीडीए की ओर से किए जा रहे ये प्रयास अब शहर की सूरत में स्पष्ट रूप से नजर आने लगे हैं। दीवारों पर रंग चढ़ रहे हैं, डिवाइडरों पर पौधे मुस्कुरा रहे हैं और देहरादून एक बार फिर “सुंदर शहर, बेहतर जीवन” के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।

Previous Post

जिलाधिकारी सविन बंसल के हस्तक्षेप का असर, निजी स्कूल ने दो दिन में जारी किए ₹78,966 के चेक

Next Post

माणा गाँव में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन — सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिकी को नई उड़ान

BharatJan

BharatJan

Next Post
माणा गाँव में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन — सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिकी को नई उड़ान

माणा गाँव में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन — सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिकी को नई उड़ान

No Result
View All Result
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/09/Video-1-Naye-Sapne.mp4

Recent Posts

  • सीएम धामी की केंद्र से मांग: राजजात यात्रा मार्ग का नियंत्रण स्थानीय PWD के पास ही रहे
  • प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्वागत की भव्य तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेता
  • मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पर्वतारोही बछेंद्री पाल ने प्रदान किया 10 लाख का चेक
  • नानकमत्ता पहुंचे सीएम धामी, करोड़ों रुपये की दी सौगात
  • टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित लोगों के लिए उत्तराखंड बना उम्मीद का केंद्र, धामी सरकार की एक अनूठी पहल

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News