September 12, 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने की कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील, मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने रखा दून के विकास का एजेंडा

देहरादून: कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग जनसंपर्क अभियान के तहत उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने वार्डो में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड के सभी परिवारजन में माताओं, बहनों, बेटियों, से विजय के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया और बुजुर्गो और युवाओं ने भी साथ में खड़े रहकर कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने का सहयोग करने का वचन दिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा था कि जिन गरीबों के पास छत नहीं है इनको शहर गांव के नदी किनारे खाली पड़ी जमीनों पर अपने आशियाने बनाओ। आज भाजपा उनको उजाड़ने में लगी है हमारे साथ सहयोग कीजिए और बस्तियों में बने अपने आशियानों की चिंता छोड़ दीजिए हमारे मेयर कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल और कांग्रेस पार्षद के साथ हम आपकी वेदना में  साथ है।

मेयर प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल ने संकल्प लेते हुए मतदाताओं के बीच ढाई लाख पेड़ लगाने वादा किया, उन्होंने कहा कि हमारे माता पिता के साथ वो दौर आज समाप्त होने की स्थिति में है। चारो तरफ कॉन्क्रीट का जंगल खड़ा हो गया है वहीं दून के अंदर और बाहर चारों ओर जहां भी पेड़ लगे थे खत्म कर दिए गए हैं। दून को कभी सेवा निवृत लोगों का शहर कहा जाता था। जो अपने रिटायर होने के बाद यहां शांति और शुद्ध हवा पानी के लिए आते थे। भाजपा के 15 साल के राज में दून की आबोहवा खराब हो चुकी है। आज वो पेड़ पौधों का शहर देहरादून खत्म सा होता दिखता है। बच्चों और बुजुर्गों और महिलाओं के लिए निगम की खाली पड़ी जमीनों पर पार्कों के माध्यम से डेवलप किया जायेगा। अध्ययन कर रहे बच्चों के लिए लाइब्रेरी का प्रबंध किया जायेगा। साथ ही वार्ड के आम परिवार जन से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और वर्तमान सरकार के द्वारा खाली झोले में  विकास के नाम पर ठगा हुआ सा महसूस करने की पीड़ा ने दिल को झकझोर के रख देने वाले दर्द को महसूस किया , कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय जनता से कहा कि इस चुनाव में आप के सहयोग से कांग्रेस पार्टी ओर जनता दोनों की जीत होगी और देहरादून में कांग्रेस मेयर और कांग्रेस पार्षद मिलकर अपने देहरादून की जनता को दुख दर्द से छुटकारा दिलाकर वर्षों के उत्पीड़न से परेशान जनता का जीवन सुखमय बनाने की नींव  रखेंगे।

वहीं उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि, कांग्रेस को वोट देकर मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल एवं समस्त वार्डों में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाए।

You may have missed