• About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र पोखरियाल का रहा है जन मुद्दों को लेकर पुराना संघर्ष

BharatJan by BharatJan
16 January 2025
virendra pokhriyal

देहरादून: निकाय चुनावों को लेकर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी विरेंद्र पोखरियाल का राजनीतिक सफर और व्यक्तित्व उल्लेखनीय हैं। 90 के दशक में डीएवी कॉलेज में छात्र राजनीति से अपनी पहचान बनाने वाले विरेन्द्र पोखरियाल ने 1993 में छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद न केवल छात्रों का नेतृत्व किया बल्कि आरक्षण विरोधी आंदोलन और उत्तराखंड राज्य आंदोलन को नई दिशा भी दी। उनके स्पष्ट, सरल और जुझारू व्यक्तित्व ने उन्हें छात्रों और युवाओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय बनाया।

पृथक राज्य के संघर्ष में 1994 में उत्तराखंड आंदोलन को गति देने में विरेंद्र पोखरियाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पौड़ी की ऐतिहासिक रैली के दौरान उन्होंने आरक्षण विरोधी आंदोलन को उत्तराखंड आंदोलन में तब्दील किया, जिससे यह आंदोलन गांव-गांव तक फैल गया। यह उनकी नेतृत्व क्षमता और जनता से जुड़ाव का प्रमाण है।

RelatedPosts

वीरेंद्र पोखरियाल को मिल रहा जन समर्थन भारी, खुलकर समर्थन दे रहे हैं राज्य आंदोलनकारी

वीरेंद्र पोखरियाल को मिल रहा जन समर्थन भारी, खुलकर समर्थन दे रहे हैं राज्य आंदोलनकारी

18 January 2025
भाजपा के 15 वर्षों के कुशासन से त्रस्त जनता इस बार बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार: पोखरियाल

भाजपा के 15 वर्षों के कुशासन से त्रस्त जनता इस बार बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार: पोखरियाल

17 January 2025

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पोखरियाल सहकारिता क्षेत्र में सक्रिय रहे और पिछले डेढ़ दशक से सहकारी बाजार के अध्यक्ष के रूप में अपनी पहचान बनाए रखी। उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण उनका बेदाग चरित्र और स्पष्टवादिता है, जो आज भी उन्हें जनता के बीच सम्मानित और भरोसेमंद बनाती है।

कांग्रेस ने इस बार उन्हें देहरादून नगर निगम के महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। उनके समर्थन में न केवल राज्य आंदोलनकारी बल्कि दूनघाटी के आम जन भी एकजुट हो रहे हैं। विरेंद्र पोखरियाल जैसे ईमानदार और संघर्षशील नेता को प्रत्याशी बनाना, स्थानीय निकाय चुनावों के साथ ही क्षेत्र के विकास और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

राज्य आंदोलनकारियों का आज भी कहना है कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के ढाई दशक बाद भी आंदोलनकारी साथियों को अपनी मूल अवधारणाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में, विरेंद्र पोखरियाल जैसे आंदोलनकारी को राजनीतिक भागीदारी देना, आंदोलनकारियों के लिए उम्मीद की किरण है। यह समय है कि सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठन, आंदोलनकारी नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट हों।

कांग्रेस नेताओं का भी मानना है कि विरेंद्र पोखरियाल की मेयर पद पर जीत केवल एक व्यक्ति की सफलता नहीं होगी, बल्कि यह राज्य आंदोलन के मूल्यों और उद्देश्यों को नई पहचान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा। उनके नेतृत्व में दूनघाटी के विकास और नैसर्गिक सौंदर्य को संरक्षित रखने की उम्मीद की जा सकती है।

Previous Post

नये वार्डों को हाउस टैक्स से मुक्त रखने का भाजपा का दावा फुस्सः पोखरियाल

Next Post

अनुसूचित समाज ने भाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल का किया स्वागत

BharatJan

BharatJan

Next Post
अनुसूचित समाज ने भाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल का किया स्वागत

अनुसूचित समाज ने भाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल का किया स्वागत

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/04/mdda-ad-video-.mp4
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/03/Video-National-Games-2025.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • अन्य जनपदों में भी होगा सिविल डिफेंस का विस्तार, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं एवं 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम दिए गए संदेश को आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया
  • अवीवा लाइफ इंश्योरेंस लगातार सातवें साल बना ‘इंडियाज मोस्ट ट्रस्टेड प्राइवेट लाइफ इंश्योरर’
  • पहाड़ कैसे हों आबाद, विषय पर विचार मंथन, अपनी जड़ों से जुड़े रहें – बंशीधर तिवारी

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News