• Advertise With us
  • Contact Us
    • About us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

नये वार्डों को हाउस टैक्स से मुक्त रखने का भाजपा का दावा फुस्सः पोखरियाल

BharatJan by BharatJan
16 January 2025
नये वार्डों को हाउस टैक्स से मुक्त रखने का भाजपा का दावा फुस्सः पोखरियाल

देहरादून। नगर निगम देहरादून में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने भाजपा को कोसते हुए कहा है कि भाजपा के शासनकाल में वार्डों का विकास नहीं हो पाया है और दस साल तक नये वार्डों को हाउस टैक्स से मुक्त रखने का दावा करने वाली भाजपा पूरी तरह से फुस्स रही है और ऐसा न करने से भाजपा पोल खुल गई है और धरातल पर विकास दिखाई न देने में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो जायेगा और कांग्रेस प्रत्याशी जीत का परचम लहरायेंगें।
यहां राजधानी में अनेक वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में सघन जन संपर्क अभियान में निकले कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज महिलायें सुरक्षित नहीं है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए भाजपा के पास कोई नीति नहीं है और भाजपा ने नेता लगातार दुष्कर्म में संलिप्त पाये जा रहे है लेकिन आज तक उन पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं पर कार्यवाही न करने से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस परिवार जन व हमारे कांग्रेस पार्षद मिलकर आपकी समस्याओं का समाधान करने के लिए आप के साथ खड़े रहेंगे और भ्रष्टाचार से नगर निगम को मुक्त करके ईमानदार निगम को मिलकर बनाने में स्थापित किया जायेगा। इससे पूर्व उन्होंने निरंजनपुर मंडी वार्ड 41 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी पायल बहल और कांग्रेसजनों के साथ सुबह पदयात्रा निकालकर जनसंपर्क किया और जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगें।

RelatedPosts

वीरेंद्र पोखरियाल को मिल रहा जन समर्थन भारी, खुलकर समर्थन दे रहे हैं राज्य आंदोलनकारी

वीरेंद्र पोखरियाल को मिल रहा जन समर्थन भारी, खुलकर समर्थन दे रहे हैं राज्य आंदोलनकारी

18 January 2025
भाजपा के 15 वर्षों के कुशासन से त्रस्त जनता इस बार बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार: पोखरियाल

भाजपा के 15 वर्षों के कुशासन से त्रस्त जनता इस बार बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार: पोखरियाल

17 January 2025

इस अवसर पर उन्होंने मोहित नगर वार्ड में बैठक की और जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 44 पश्चिम पटेलनगर और वार्ड 37 वसंत विहार में पदयात्रा निकाली और सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने जीएमएस रोड में विशाल जनसभा को संबोधित कर भाजपा पर प्रहार किये। दोपहर के समय उन्होंने कचहरी पहुंचकर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं से सघन जनसंपर्क किया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने बल्लीवाला चौक, वार्ड 41 इंदिरापुरम, वार्ड 34 गोविन्दगढ, वार्ड 51 वाणी विहार और वार्ड 49 भगत सिंह कालोनी में पदयात्रा, बैठकें एवं सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और कांग्रेस के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की।

इस अवसर मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल के साथ पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक विक्रम सिंह नेगी, महेन्द्र सिंह नेगी गुरूजी, सूरत सिंह नेगी, पायल बहल, पंकज क्षेत्री, विजय प्रताप मल्ल, राजेश वालिया, सूरत सिंह नेगी, महेश जोशी, बीना नेगी, राजेंद्र बिष्ट, मोहित उनियाल, अभिनव थापर, मदनलाल,गौरव चौधरी, राजेंद्र शाह, सुनील नौटियाल, नीरू, महावीर सिंह रावत, निधि नेगी, राजेंद्र नेगी, कैलाश बिष्ट, विशाल क्षेत्री के साथ पार्षद प्रत्याशी, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Previous Post

सिख बिरादरी ने कांग्रेस के दून मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल को दिया खुला समर्थन 

Next Post

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र पोखरियाल का रहा है जन मुद्दों को लेकर पुराना संघर्ष

BharatJan

BharatJan

Next Post
virendra pokhriyal

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र पोखरियाल का रहा है जन मुद्दों को लेकर पुराना संघर्ष

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/04/mdda-ad-video-.mp4
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/03/Video-National-Games-2025.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीएम धामी ने हैली सर्विस ऑपरेटर्स को कड़े शब्दों में किया स्पष्ट, सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, हैली दुर्घटनाओं की ऑडिट के भी निर्देश
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
  • गोल्डन कार्ड की विसंगतियां होंगी दूरः डॉ. धन सिंह रावत
  • गोल्डन कार्ड की विसंगतियां होंगी दूरः डॉ. धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News