• Advertise With us
  • Contact Us
    • About us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

Nobel Prize 2021: मेडिसिन में इन दो वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार, इस खोज के लिए मिला सम्मान

मेडिसीन में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) का ऐलान कर दिया गया है।

BharatJan by BharatJan
4 October 2021

स्टाॅकहोमः दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नोबेल अवार्ड्स में से एक मेडिसीन में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) का ऐलान कर दिया गया है। अमेरिका के डेविड जूलियस और अर्डम पेटापोशियन को वर्ष 2021 के मेडिसिन नोबेल पुरस्‍कार का साझा विजेता घोषित किया गया है। इन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार शरीर में तापमान व स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज के लिए दिया गया है।

BREAKING NEWS:
The 2021 #NobelPrize in Physiology or Medicine has been awarded jointly to David Julius and Ardem Patapoutian “for their discoveries of receptors for temperature and touch.” pic.twitter.com/gB2eL37IV7

— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 4, 2021

RelatedPosts

एसजीआरआरयू में वियतनाम के छात्र छात्राओं ने लिया योग प्रशिक्षण

एसजीआरआरयू में वियतनाम के छात्र छात्राओं ने लिया योग प्रशिक्षण

10 February 2025

जी-20 के जरिए वैश्विक स्तर पर मिलेगी उत्तराखंड को नई पहचान, रामनगर से लेकर ऋषिकेश में हो रही बैठकों से विदेशी मेहमानों को मिलेगा देवभूमि को समझने का अवसर

28 March 2023

नोबेल समिति के महासचिव ने की घोषणा

पुरस्कार की घोषणा सोमवार को नोबेल समिति के महासचिव थॉमस पर्लमन ने की। नोबेल समिति के पैट्रिक अर्नफोर्स ने कहा कि जूलियस ने नर्व सेंसर की पहचान के लिए मिर्च के सक्रिय घटक कैप्साइसिन की मदद ली। इस नर्व सेंसर से गर्मी पर त्वचा प्रतिक्रिया देती है। 

उन्होंने कहा, ‘पेटापोशियन ने कोशिकाओं में दबाव और संवेदनशील सेंसर पाए जो मैकेनिकल स्टिमुलेशन पर प्रतिक्रिया देते हैं।’

पर्लमन ने कहा, ‘इन रिसर्च से वाकई प्रकृति का एक बड़ा रहस्य उजागर हुआ है। यह खोज हमारे अस्तित्व के लिए बेहद अहम है।’

पिछले वर्ष इन दोनों ने न्यूरोसाइंस के लिए संयुक्त रूप से कावली अवॉर्ड भी जीता था।

दर्द के इलाज के नए तरीके खोजने में मिलेगी मदद

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बताया कि, कैसे इंसान का जिस्म सूरज की गर्मी और अपनों को स्पर्श महसूस कर लेता है। साथ ही हमारा जिस्म संवेदना को विद्युतीय तरंग में बदल देता है। उसे संदेश के रूप में नर्वस सिस्टम यानी तंत्रिका तंत्र तक पहुंचाता है। इसके जरिए दर्द के इलाज के नए तरीके खोजने में मदद मिल सकती है।

नोबेल पुरस्कार मिलने पर क्या मिलता है?

इस पुरस्कार में विजेता को गोल्ड मेडल व 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनोर (1.14 मिलियन अमेरिकी डालर यानी करीब साढ़े 8 करोड़ रुपये) भेंट किए जाते हैं। पुरस्कार की राशि इसके निर्माता और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा छोड़ी गई वसीयत से आती है। अल्फ्रेड नोबेल की मौत 1895 में हो गई थी।

कौन हैं डेविड जूलियस (David Julius)

डेविड जूलियस (David Julius)का जन्‍म वर्ष 1955 में अमेरिका के न्‍यूयॉर्क शहर में हुआ। उन्‍होंने वर्ष 1984 में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। इस समय वे यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सेन फ्रांसिस्‍को में प्रोफेसर हैं।

कौन हैं अर्डेम पटापौटियन (Ardem Patapoutian)

वहीं Ardem Patapoutian का जन्‍म वर्ष 1967 में लेबनान के बेरूत में हुआ था। बाद में वे युद्ध प्रभावित बेरूत से अमेरिका के लांस एंजिलिस शिफ्ट हो गए थे और वर्ष 1996 में कैलिफोर्निया इंस्‍टीटयूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी, पेसाडेना से पीएचडी की डिग्री हासिल की। वर्ष 2000 से वे स्क्रिप्‍स रिसर्च, ला जोला, कैलिफोर्निया में कार्यरत हैं। इस समय वे प्रोफेसर हैं।

6 क्षेत्रों में दिया जाता है नोबेल पुरस्कार

गौरतलब है कि, नोबेल पुरस्कार कई कैटेगरी में दिए जाते हैं। फिजियोलॉजी या मेडिसिन के अलावा अन्य पुरस्कार फिजिक्स, केमेस्ट्री,  साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए दिए जाते हैं। अभी 2021 के नोबेल पुरस्कारों में से पहले पुरस्कारों की घोषणा की गई है। आने वाले एक हफ्ते के दौरान इन क्षेत्रों में मिलने वाले पुरस्कारों का ऐलान किया जा सकता है।

कौन थे अल्फ्रेड नोबेल

अल्फ्रेड नोबेल एक वैज्ञानिक थे, जिन्होंने लगभग 355 आविष्कार किए जिसमें डायनामाइट का आविष्कार भी था। दिसंबर 1896 में मृत्यु से पहले उन्होंने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी हो।

स्वीडन के बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार दिया जाता है।

इन भारतीय लोगों को मिल चुका है नोबेल पुरस्कार

  1. रवीन्द्रनाथ टैगोर- साहित्य
  2. चन्द्रशेखर वेंकटरमन- भौतिकी
  3. मदर टेरेसा (Mother Teresa) – शांति
  4. अमर्त्य सेन (Amartya Sen) – अर्थशास्त्र
  5. कैलाश सत्यार्थी (Kailash Satyarthi) – शांति
  6. हरगोविन्द खुराना- मेडिसिन
  7. सुब्रह्मण्यन् चन्द्रशेखर- भौतिकी
  8. वेंकटरामन रामकृष्णन- रसायन शास्त्र
  9. वीएस नायपॉल – साहित्य
  10. अभिजीत बनर्जी-अर्थशास्त्र
Tags: Nobel prize 2021
Previous Post

VIDEO उत्तराखंड: शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान- जल्द भरे जाएंगे शिक्षकों के पद, गेस्ट टीचर भर्ती का भी भेजा प्रस्ताव

Next Post

दुनियाभर में वाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम 7 घण्टे रहे ठप, यूजर्स रहे परेशान; मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी

BharatJan

BharatJan

Next Post

दुनियाभर में वाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम 7 घण्टे रहे ठप, यूजर्स रहे परेशान; मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी

No Result
View All Result

Recent Posts

  • धामी सरकार का “नशा मुक्त उत्तराखंड संकल्प” होगा साकार, स्वास्थ्य विभाग ने तेज़ की कार्रवाई
  • भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थों के साथ 3 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 पेटियों में रखा 125 किलो ग्राम डायनामाइट हुआ बरामद
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर छद्म भेषधारियों के खिलाफ शुरु होगा ऑपरेशन कालनेमि, बोले – सनातन की छवि को नुकसान पहुचाने वालों पर होगा प्रहार
  • सीएम धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड
  • उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़िए कैबिनेट में लिए गए सभी निर्णय

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News