• Advertise With us
  • Contact Us
    • About us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

अदम्य, आदविक और वैदिका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट

BharatJan by BharatJan
4 November 2025
अदम्य, आदविक और वैदिका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट

RelatedPosts

विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”

विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”

3 November 2025
इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स और इन्वेस्को ने भारत में परिसंपत्ति प्रबंधन संयुक्त उद्यम का गठन किया पूरा

इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स और इन्वेस्को ने भारत में परिसंपत्ति प्रबंधन संयुक्त उद्यम का गठन किया पूरा

3 November 2025

देहरादून। सेंट जोसेफ स्कूल, देहरादून के कक्षा 6-ई के मेधावी छात्र अदम्य बंसल, ज्ञानंदा स्कूल की वैदिका, और हिलग्रेंज स्कूल के आदविक को देश की सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट करने का दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ।

यह मुलाकात बच्चों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रही। भेंट के दौरान तीनों छात्रों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। अदम्य बंसल ने स्वयं द्वारा बनाए गए सुंदर कागज़ी फूलों का गुलदस्ता, वैदिका ने अपनी हस्तनिर्मित पेंटिंग, और आदविक ने स्वनिर्मित शुभकामना कार्ड राष्ट्रपति को भेंट किया। बच्चों की सादगी और रचनात्मकता से प्रभावित होकर महामहिम राष्ट्रपति ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस विशेष अवसर पर Alumni Association ने अदम्य की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए इन प्रेरणादायक पलों को तस्वीरों सहित अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया। संस्था ने कहा कि ऐसे क्षण न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।

अदम्य की माता ने भावनाओं से भरे शब्दों में कहा, “यह हमारे परिवार के लिए गर्व और आनंद का क्षण है। अदम्य के इस सम्मान पर हमें रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों से निरंतर शुभकामनाएँ मिल रही हैं। यह क्षण हमारे लिए अविस्मरणीय रहेगा।”

अदम्य की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि सेंट जोसेफ स्कूल और देहरादून शहर के लिए भी गौरव का विषय बनी है। बाल सृजनशीलता, संस्कार और आत्मविश्वास का यह उदाहरण आने वाले समय में उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य की झलक प्रस्तुत करता है।

Post navigation

Previous Post

विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”

BharatJan

BharatJan

No Result
View All Result
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/09/Video-1-Naye-Sapne.mp4

Recent Posts

  • अदम्य, आदविक और वैदिका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट
  • विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”
  • इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स और इन्वेस्को ने भारत में परिसंपत्ति प्रबंधन संयुक्त उद्यम का गठन किया पूरा
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड विधानसभा को किया सम्बोधित,उत्तराखंड की सराहना
  • चौखुटिया की स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया आयाम, 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय के रूप में हुआ उच्चीकरण

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News