• Advertise With us
  • Contact Us
    • About us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

चमोली, गोपेश्वर में पांडवाज बैंड ने बिखेरा जलवा, राष्ट्रीय खेलों के प्रचार में जोड़ा नया रंग

BharatJan by BharatJan
11 January 2025
चमोली, गोपेश्वर में पांडवाज बैंड ने बिखेरा जलवा, राष्ट्रीय खेलों के प्रचार में जोड़ा नया रंग

गोपेश्वर। 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार अभियान के तहत आज गोपेश्वर में लोकप्रिय पांडवाज बैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। बैंड के जोशीले और सांस्कृतिक धुनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पांडवाज बैंड की परफॉर्मेंस ने न केवल खेलों के प्रचार को नई ऊंचाई दी, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि को भी दर्शाया।

RelatedPosts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 123वां संस्करण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 123वां संस्करण

29 June 2025
नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, लाखों रुपये कीमत के अवैध मादक पदार्थों के साथ 4 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, लाखों रुपये कीमत के अवैध मादक पदार्थों के साथ 4 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

29 June 2025

पांडवाज बैंड की प्रस्तुति के दौरान स्थानीय लोग और पर्यटक बड़ी संख्या में जुटे। बैंड ने अपनी धुनों के जरिए राज्य की संस्कृति और गौरव का प्रदर्शन किया, जिससे खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली। इस आयोजन ने जनपद चमोली के लोगों को न केवल मनोरंजन का अवसर प्रदान किया, बल्कि राष्ट्रीय खेलों के प्रति उत्साह भी बढ़ाया।

राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी इस साल उत्तराखंड कर रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य ‘संकल्प से शिखर तक’ के मंत्र के साथ खेलों के प्रति लोगों को प्रेरित करना है। खेलों के प्रचार को सफल बनाने के लिए राज्यभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। प्रचार अभियान के तहत विशेष प्रचार कैंटरों ने राज्य की सड़कों को कवर किया है, जहां लोगों को खेलों से संबंधित जानकारियां दी जा रही हैं।

इसके अलावा, मशाल रिले और 38वें राष्ट्रीय खेलों के मैस्कॉट, मौली, जो खूबसूरत हिमालयन मोनाल का प्रतीक है, ने भी इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मौली के साथ किए गए रोड शो और आयोजनों ने स्थानीय जनता के साथ खेलों की भावना को जोड़ा है।

उत्तराखंड के लिए यह पहला अवसर है, जब राज्य राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है। राज्य सरकार और आयोजन समिति ने इसे सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करेगा, बल्कि राज्य के पर्यटन और संस्कृति को भी बढ़ावा देगा।

Previous Post

भाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने चुनावी रणभूमि के अंतर्गत पकड़ी रफ्तार

Next Post

भाजपा शासनकाल में आज भी कई वार्ड विकास से कोसों दूर: विरेन्द्र पोखरियाल

BharatJan

BharatJan

Next Post
भाजपा शासनकाल में आज भी कई वार्ड विकास से कोसों दूर: विरेन्द्र पोखरियाल

भाजपा शासनकाल में आज भी कई वार्ड विकास से कोसों दूर: विरेन्द्र पोखरियाल

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 123वां संस्करण
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपतकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का लिया जायजा, मानसून के दृष्टिगत दो माह तक 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के अधिकारियों को दिये निर्देश
  • नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, लाखों रुपये कीमत के अवैध मादक पदार्थों के साथ 4 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • धामी सरकार के चार साल में हर स्तर पर मजबूत हुई महिला शक्ति, नौकरियों से लेकर सहकारी समितियों तक में महिलाओं को मिला आरक्षण
  • डीएम प्रशांत आर्य ने गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं बाढ़ सुरक्षा के लिए दीर्घकालिक निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा निर्देश

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News