• Advertise With us
  • Contact Us
    • About us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सपत्नीक गंगोत्री धाम में की पूजा अर्चना, राष्ट्र के उत्थान एवं लोक कल्याण की कामना

BharatJan by BharatJan
26 October 2023

देहरादून: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सपत्नीक गंगोत्री धाम के दर्शन कर गंगोत्री मंदिर एवं गंगा तट पर पूजा अर्चना कर राष्ट्र के उत्थान एवं लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह भी साथ रहे।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डा. सुदेश धनखड़ आज दोपहर बाद वायुसेना के हेलिकॉप्टर से हर्षिल हेलीपैड पहुँचे। जहाँ पर राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह, गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी,सेना की 11 जेकेलाई के कर्नल सनी जुनेजा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, अपर जिलाधिकारी तीर्थ पाल सिंह, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल, भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष खुशहाल सिंह नेगी एवं जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तथा बगोरी की प्रधान सरिता रावत आदि ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया।

RelatedPosts

विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”

विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”

3 November 2025
इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स और इन्वेस्को ने भारत में परिसंपत्ति प्रबंधन संयुक्त उद्यम का गठन किया पूरा

इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स और इन्वेस्को ने भारत में परिसंपत्ति प्रबंधन संयुक्त उद्यम का गठन किया पूरा

3 November 2025

उप-राष्ट्रपति अपराह्न 2 बजे सड़क मार्ग से गंगोत्री धाम पंहुचे। गंगोत्री आगमन पर तीर्थपुरोहितों एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय निवासियों ने उप राष्ट्रपति का परंपरागत तरीके से स्वागत किया।

उप राष्ट्रपति धनखड़ एवं उनकी पत्नी ने गंगोत्री मंदिर के दर्शन कर विशेष पूजन और अभिषेक कर गंगा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी के साथ उन्होंने राज्यपाल के साथ गंगा तट पर जाकर पूजन कर देश की प्रगति व लोक मंगल की कामना की।

उपराष्ट्रपति गंगोत्री हिमालय क्षेत्र के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य और देवनदी गंगा की अविरल और निर्मल धारा के दर्शन से काफी अभिभूत दिखे। इस दौरान राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को इस सीमांत क्षेत्र की विशिष्टताओं से भी अवगत कराया।

गंगोत्री धाम में श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल, सुरेश सेमवाल, महेश सेमवाल, संजीव सेमवाल, मुकेश, मनु, कमलनयन, माधव सेमवाल आदि तीर्थपुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न करवाई।

उप राष्ट्रपति के आगमन पर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला एवं क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान के द्वारा स्मृति चिन्ह, शॉल एवं स्थानीय उत्पाद तथा हर्षिल क्षेत्र का बहुप्रसिद्ध सेब भेंट किया गया।

Previous Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ई.एस.आई.एस. सेवा होगी जल्द शुरू, SMIH व ESIS के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य हुई फाइनल वार्ता

Next Post

सीएम धामी पहुंचे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट, पूर्व सीएम हरीश रावत का जाना हाल

BharatJan

BharatJan

Next Post

सीएम धामी पहुंचे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट, पूर्व सीएम हरीश रावत का जाना हाल

No Result
View All Result
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/09/Video-1-Naye-Sapne.mp4

Recent Posts

  • विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”
  • इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स और इन्वेस्को ने भारत में परिसंपत्ति प्रबंधन संयुक्त उद्यम का गठन किया पूरा
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड विधानसभा को किया सम्बोधित,उत्तराखंड की सराहना
  • चौखुटिया की स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया आयाम, 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय के रूप में हुआ उच्चीकरण
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज और घुड़सवारी क्षेत्र का किया लोकार्पण

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News