• Advertise With us
  • Contact Us
    • About us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

सीएम धामी के सख्त निर्देश, जो कार्मिक नहीं कर रहे हैं दायित्वों का सही से निर्वहन, दी जाए अनिवार्य सेवानिवृत्ति

BharatJan by BharatJan
28 February 2025
सीएम धामी के सख्त निर्देश, जो कार्मिक नहीं कर रहे हैं दायित्वों का सही से निर्वहन, दी जाए अनिवार्य सेवानिवृत्ति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्मिक को चिह्नित किया जाए जो अपने दायित्वों का निर्वहन भली भांति नहीं करते हैं।ऐसे कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृति के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाए। प्रदेश में सरकारी भूमि और कई मामलों में लोगों की व्यक्तिगत भूमि पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। विभिन्न अपराधों में लिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

मुख्यमत्री ने कहा कि त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने और बिजली चोरी को रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जाए। मिलावटखोरों और बिजली चोरी करने वालों पर सख्त करवाई भी की जाय। ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए सभी संबंधित विभागों द्वारा निरंतर अभियान चलाए जाय। पुलिस द्वारा राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित सघन चैकिंग की जाए। एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधियों की सूची बनाकर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी करवाई की जाय।

मुख्यमंत्री ने डीजीपी को निर्देश दिए कि राज्य में यातायात प्रबंधन की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि ट्रैफिक जाम से लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। पुलिस को रात्रि कालीन गश्त बढ़ाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य के युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में और प्रयास किए जाएं। इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, बार्बर, प्लंबर जैसे क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के प्रशिक्षण और कौशल विकास की दिशा में कार्य किए जाएं।

बैठक में सचिव गृह शैलेश बगोली, डीजीपी दीपम सेठ, सचिव एवं गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए. पी. अंशुमान, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

RelatedPosts

अदम्य, आदविक और वैदिका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट

अदम्य, आदविक और वैदिका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट

4 November 2025
विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”

विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”

3 November 2025
Previous Post

एसजीआरआरयू के स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी में योग विशेषज्ञों ने किया मंथन

Next Post

पटेलनगर क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की निर्मम हत्या के अभियुक्त ईनामी दम्पत्ति पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस ने अमृतसर पंजाब से किया गिरफ्तार

BharatJan

BharatJan

Next Post
पटेलनगर क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की निर्मम हत्या के अभियुक्त ईनामी दम्पत्ति पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस ने अमृतसर पंजाब से किया गिरफ्तार

पटेलनगर क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की निर्मम हत्या के अभियुक्त ईनामी दम्पत्ति पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस ने अमृतसर पंजाब से किया गिरफ्तार

No Result
View All Result
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/09/Video-1-Naye-Sapne.mp4

Recent Posts

  • अदम्य, आदविक और वैदिका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट
  • विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”
  • इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स और इन्वेस्को ने भारत में परिसंपत्ति प्रबंधन संयुक्त उद्यम का गठन किया पूरा
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड विधानसभा को किया सम्बोधित,उत्तराखंड की सराहना
  • चौखुटिया की स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया आयाम, 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय के रूप में हुआ उच्चीकरण

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News