• About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

विश्व संगीत दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन

BharatJan by BharatJan
23 June 2023

देहरादून। विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंसेज के तत्वावधान में ‘कल्याण अंग-एक संगीतिक विश्लेषण’ विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगीत विभाग द्वारा आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी की सहायक प्रोफेसर डॉ. ऋचा वर्मा विशिष्ट वक्ता के तौर पर मौजूद रहीं।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशवीर दीवान एवं कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी ने किया।

कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई। संगीत विभाग की समन्वयक डॉ. प्रिया पांडे ने बताया कि विश्व संगीत दिवस दुनिया भर में विश्व के संगीतकारों और गायकों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंसेज की डीन प्रो. गीता रावत के स्वागत वक्तय से हुआ।

RelatedPosts

16वें वित्त आयोग की टीम पहुंची देहरादून, सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक

16वें वित्त आयोग की टीम पहुंची देहरादून, सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक

18 May 2025
यात्रा मार्ग पर 25 स्थानों पर मिल रही ई चार्जिंग की सुविधा, ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल

यात्रा मार्ग पर 25 स्थानों पर मिल रही ई चार्जिंग की सुविधा, ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल

15 May 2025

ऑनलाइन संगोष्ठी की मुख्य वक्ता डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि संगीत और योग दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। दोनों एक प्रकार की साधना हैं। चूंकि भारत विभिन्न संस्कृतियों के साथ विविधता का देश है, इसलिए हर क्षेत्र का अपना अनूठा संगीत रूप है। विश्व संगीत दिवस संगीत के माध्यम से वैश्विक सद्भाव स्थापित करने का बेहतर तरीका है। उन्होंने संगीत के महत्व और मानव मन और शरीर के लिए यह कैसे फायदेमंद है, इस पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राग भारतीय शास्त्रीय संगीत की आत्मा और संगीत का मूलाधार है। उन्होंने संगीत में विभिन्न प्रकार के रागों की जानकारी देने के साथ ही कल्याण अंग पर विस्तृत चर्चा की और उसकी बारीकियों को बताया। कार्यक्रम में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से प्रो लावण्या कीर्ति सिंह काव्या ने भी प्रतिभाग किया। ऑनलाइन संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों से शिक्षक एवं विद्यार्थीगण भी जुड़े।

इस मौके पर डीन प्रो. गीता रावत ने कहा कि संगीत न सिर्फ शारीरिक, बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। संगीत सुनना मनुष्य को जीवन में कुछ बेहतर करने और लक्ष्य केन्द्रित होने के लिए प्रेरित करता है। संगीत हमारे ध्यान को बढ़ाता है और साथ ही संगीत सुनने से हमारे अंदर सकारात्मक विचार आते हैं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मधु शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रिया पांडे, डॉ. अनुजा रोहिला द्वारा किया गया। ऑनलाइन संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों समेत, संबंधित सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया।

Previous Post

जनपद चमोली में ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ की स्थापना को लेकर भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर होगा साबित

Next Post

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, प्रदेशभर में जारी भारी बारिश की स्थिति की ली जानकारी

BharatJan

BharatJan

Next Post

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, प्रदेशभर में जारी भारी बारिश की स्थिति की ली जानकारी

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/04/mdda-ad-video-.mp4
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/03/Video-National-Games-2025.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • 16वें वित्त आयोग की टीम पहुंची देहरादून, सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक
  • यात्रा मार्ग पर 25 स्थानों पर मिल रही ई चार्जिंग की सुविधा, ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल
  • माणा गांव में शुरु हुआ पुष्कर कुंभ, दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
  • मुख्य सेवक संवाद के तहत युवक एवं महिला मंगल दलों के साथ मुख्यमंत्री ने किया संवाद
  • गर्मियों के संवेदनशील मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता : डॉ. आर. राजेश कुमार

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News