• Advertise With us
  • Contact Us
    • About us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: हिमालय से गंगा तट तक योग के रंग में रंगी देवभूमि, सीएम धामी ने आदि कैलाश में किया योग

BharatJan by BharatJan
21 June 2024
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: हिमालय से गंगा तट तक योग के रंग में रंगी देवभूमि, सीएम धामी ने आदि कैलाश में किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड योगमय हो गई। हिमालय स्थित आदि कैलाश से लेकर योग नगरी ऋषिकेश व हरिद्वार में गंगा तट तक समूचा उत्तराखंड योग अभ्यास करता नजर आया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश के बेस पर स्थित पार्वती सरोवर के तट पर योगाभ्यास किया। सीएम के अलावा तमाम मंत्रियों, विधायकों और आम जनों ने योग दिवस के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए निरोगी जीवन का संदेश दिया।

10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदि कैलाश पहुंचे।यहां उन्होंने पार्वती सरोवर के किनारे योग कार्यक्रम की शुरुआत की। पीएम मोदी के दौरे के बाद आदि कैलाश देश विदेश के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्रबन रहा है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को आदि कैलाश में मनाने का निर्णय लिया। योगाभ्यास के बाद सीएम ने पार्वती कुंड में देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही प्रदेश के समस्त जनपद मुख्यालयों के अलावा 300 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

RelatedPosts

अदम्य, आदविक और वैदिका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट

अदम्य, आदविक और वैदिका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट

4 November 2025
विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”

विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”

3 November 2025

श्री केदारनाथ धाम में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मौजूद भक्तगणों और तीर्थपुरोहितों ने सेना के जवानों के साथ मंदिर प्रांगण में योगाभ्यास किया।

योग की धारा हिमालय से उतरकर गंगा तट पर भी पहुंची। योग नगरी ऋषिकेश में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने त्रिवेणी घाट पर योग कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से हर की पैड़ी पर योग कार्यक्रम आय़ोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया।

शहीद जसवंत सिंह रावत रांसी स्टेडियम पौड़ी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने योग कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान डॉ रावत ने कहा कि आरोग्य रहने के लिए योग जरूरी है, जो कुछ आज योग कार्यक्रम में सिखाया गया है उसे जरूर अपने जीवन में अपनाएं। धन सिंह रावत ने घोषणा की कि प्रत्येक डिग्री कॉलेज में एक-एक योगा प्रशिक्षक की तैनाती की जाएगी और प्रदेश के 1800 वैलनेस सेंटरों में भी योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

नई टिहरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टिहरी झील के किनारे विधायक किशोर उपाध्याय व विभागीय अधिकारियों ने योगाभ्यास किया।

Previous Post

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूचना विभाग में किया गया योगाभ्यास

Next Post

योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है : मुख्यमंत्री धामी

BharatJan

BharatJan

Next Post
योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है : मुख्यमंत्री धामी

योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है : मुख्यमंत्री धामी

No Result
View All Result
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/09/Video-1-Naye-Sapne.mp4

Recent Posts

  • अदम्य, आदविक और वैदिका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट
  • विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”
  • इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स और इन्वेस्को ने भारत में परिसंपत्ति प्रबंधन संयुक्त उद्यम का गठन किया पूरा
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड विधानसभा को किया सम्बोधित,उत्तराखंड की सराहना
  • चौखुटिया की स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया आयाम, 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय के रूप में हुआ उच्चीकरण

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News