• Advertise With us
  • Contact Us
    • About us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से बरेली का शातिर नकबजन पत्नी सहित आया दून पुलिस की गिरफ्त में

BharatJan by BharatJan
7 December 2024
एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से बरेली का शातिर नकबजन पत्नी सहित आया दून पुलिस की गिरफ्त में

  • एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से बरेली का शातिर नकबजन पत्नी सहित आया दून पुलिस की गिरफ्त में।
  • थाना नेहरू कॉलोनी व थाना बसंत विहार क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटनाओं का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण।
  • घटना में चोरी हुए 21.50 लाख नगदी तथा अन्य सामान के साथ 02 अभियुक्तों (पति-पत्नी) को किया गिरफ्तार।

घटना का विवरण :- दिनांक 24-11-2024 को वादी  भगत सिंह रावत निवासी मकान नंबर 272 लाइन नंबर 3 सारथी बिहार नेहरू कॉलोनी द्वारा थाना नेहरू कालोनी पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनके घर से अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में खिड़की तोड़कर नगदी व कुछ सफेद धातु के सिक्के चोरी कर लिये हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कालोनी पर तत्काल मु0अ0सं0-369/24 धारा-305(1) भा0न्या0स0 पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों के हुलिये के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी, साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए संदिग्धों के हुलिये से स्थानीय मुखबिरों को अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा पूर्व में इस प्रकार नकबजनी की घटनाओं में सम्मिलित रहे अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी तथा इस प्रकार के अपराधों में माननीय न्यायालय में तारीखों पर आए अभियुक्तों के बारे में जानकारियां जुटाई गई तो पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि गैर प्रान्त के कुछ नकबजन घटना की तारीख के आस-पास देहरादून कोर्ट में पेशी पर आए हुए थे जो बंद घरों के नकबजनी को अंजाम देते हैं उक्त अभियुक्तों के संबंध जानकारी करने पर उनका सहारनपुर मुरादाबाद बिजनौर बरेली आदी जनपदों से पेशी में आना ज्ञात हुआ। जिस पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए उक्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी तो उनमे से एक नकबजन प्रमोद पाल पुत्र नेक लाल पाल निवासी रहतुलियां थाना अंबाला जिला बरेली उम्र 46 वर्ष के कुछ समय पूर्व हरिद्वार तथा देहरादून क्षेत्र में सक्रिय होने की जानकारी मिली। जिसकी तलाश हेतु मुखबिर खास को मामूर किया गया मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त व अभियुक्त की पत्नी को अभियोग से संबंधित नगदी व सामान के साथ अंबाला बरेली से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ विवरण: अभियुक्त प्रमोद पाल द्वारा पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में देहरादून में बसंत विहार क्षेत्र में किराए पर रहता था तथा मजदूरी इत्यादि का कार्य करता था वर्ष 2017 तथा वर्ष 2020 में कैंट थाना क्षेत्र में अलग-अलग चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद अभियुक्त वापस अपने घर रहटुया जिला बरेली चला गया था तथा वहीं रह रहा था। वहां कोई काम-धंधा न मिलने के कारण पैसों की आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। दिनांक: 26 अक्टूबर को अभियुक्त घर से काम की तलाश में पुन: देहरादून आ गया, इस दौरान अभियुक्त द्वारा विजय पार्क बसंत विहार क्षेत्र में दिनांक 26/ 27 अक्टूबर 24 की रात में एक बंद घर में ताला तोड़कर वहां चोरी की घटना को अंजाम दिया तथा उसके बाद वापस अपने गावं चला गया। दिनांक 22 नवंबर 24 को अभियुक्त पूर्व के मुकदमों में माननीय न्यायालय में तारीख पर वापस देहरादून आया था, किंतु पैसे खत्म हो जाने के कारण वह तारीख पर उपस्थित नहीं हुआ। अभियुक्त रेलवे स्टेशन पर उतरकर बसन्त विहार क्षेत्र में घूमते हुए बल्लूपुर से घंटाघर उसके बाद रिस्पना पुल तक गया। इस दौरान अभियुक्त द्वारा रिस्पना पुल के पास सारथी विहार में एक बन्द घर को चिन्हित किया तथा रात्रि में उक्त घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद अभियुक्त घटना में प्राप्त नगदी तथा अन्य सामान को लेकर वापस अपने गांव चला गया। जहाँ उसके द्वारा घटना के बारे में अपनी पत्नी को बताते हुए नगदी तथा सामान उसे दिया गया, जिसे अभियुक्त की पत्नी द्वारा छुपाया गया था।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:

(1) प्रमोद पाल पुत्र नेक लाल पाल निवासी ग्राम रहदुईया थाना आवला जिला बरेली उम्र-46 वर्ष।

(2) विमलेश पत्नी प्रमोद पाल निवासी ग्राम रहदुईया थाना आवला जिला बरेली उम्र -42 वर्ष।

अपराधिक इतिहास:

(1) मु0अ0स0 18/23 धारा: 380/457/411 आईपीसी बनाम अज्ञात।थाना केंट देहरादून।

(2) मु0अ0स0 224/24 धारा – 305(1) बीएनएस बनाम अज्ञात। थाना बसंत विहार देहरादून।

बरामदगी:

(1)- 21.50 लाख रूपये नगद

(2)- 16 पुराने सिक्के सफेद धातु

(3)- एक सफेद धातु की चेन

(4)- ₹10000 रुपए नगद

पुलिस टीम

(1)- उ0नि0 मोहन सिंह थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी देहरादून।

(2)- व0उ0नि0 योगेश चन्द थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।

(3)- उ0नि0 प्रवीण पुंडीर चैकी प्रभारी फुवारा चैक थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।

(4) उ0नि0 कुलदीप

(5)- का0 नरेंद्र रावत

(6)- का0 श्रीकांत ध्यान

(7)- का0 बृजमोहन रावत

(8)- का0 संदीप छाबड़ी

(9)- का0 अर्जुन थाना

(10)- का0 कमलेश सजवान

(11)- का0 संदीप

(12)- म0का0 नीशु

(13)- म0का0 पुष्पा ममगाई

एसओजी टीम

(1) निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट प्रभारी एसओजी देहरादून

(1) उ0नि0 संदीप कुमार लोहान

(2) हे0का0 किरण

(3) का0 नरेंद्र रावत

(4) का0 लोकेन्द्र उनियाल

RelatedPosts

पौड़ी जिले के 130 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के लिए कैंसर सर्वाइवरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल समापन

पौड़ी जिले के 130 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के लिए कैंसर सर्वाइवरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल समापन

1 June 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रश्मि के माता-पिता से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं, सामान्य परिवार की बेटी को जापान में मिली नौकरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रश्मि के माता-पिता से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं, सामान्य परिवार की बेटी को जापान में मिली नौकरी

31 May 2025
Previous Post

एसजीआरआरयू के पूर्व छात्रों का ड्रग इंस्पैक्टर के लिए चयन, लोेक सेवा आयोग की परीक्षा के माध्यम से चयन

Next Post

केंद्रीय कैबिनेट ने देशभर में 85 नए केवी की स्थापना को दी मंजूरी, उत्तराखंड में भी खोले जाएंगे 4 नए केंद्रीय विद्यालय

BharatJan

BharatJan

Next Post
केंद्रीय कैबिनेट ने देशभर में 85 नए केवी की स्थापना को दी मंजूरी, उत्तराखंड में भी खोले जाएंगे 4 नए केंद्रीय विद्यालय

केंद्रीय कैबिनेट ने देशभर में 85 नए केवी की स्थापना को दी मंजूरी, उत्तराखंड में भी खोले जाएंगे 4 नए केंद्रीय विद्यालय

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/04/mdda-ad-video-.mp4
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/03/Video-National-Games-2025.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • पौड़ी जिले के 130 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के लिए कैंसर सर्वाइवरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल समापन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रश्मि के माता-पिता से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं, सामान्य परिवार की बेटी को जापान में मिली नौकरी
  • अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन, सीएम धामी भी रहे मौजूद
  • आपदा मित्र योजना की तर्ज पर प्रारंभ होगी आपदा सखी योजना : मुख्यमंत्री
  • वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 23 लाख खातों में ट्रांसफर, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया 2 महीने का पैसा

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News