• Advertise With us
  • Contact Us
    • About us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

सीएम धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले में किया प्रतिभाग, कहा – बग्वाल मेला हमारी लोक संस्कृति, आस्था और परंपराओं का है संगम

BharatJan by BharatJan
19 August 2024
सीएम धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले में किया प्रतिभाग, कहा – बग्वाल मेला हमारी लोक संस्कृति, आस्था और परंपराओं का है संगम

RelatedPosts

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: रजत जयंती अवसर पर जिले में विभागोें के उच्चस्तरीय अधिकारी रहेंगे नोडल; प्रत्येेक कार्यक्रम स्थल एवं रूट पर तैनात रहेंगे एडिशनल मजिस्ट्रेट

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: रजत जयंती अवसर पर जिले में विभागोें के उच्चस्तरीय अधिकारी रहेंगे नोडल; प्रत्येेक कार्यक्रम स्थल एवं रूट पर तैनात रहेंगे एडिशनल मजिस्ट्रेट

24 October 2025
‘भिक्षा से शिक्षा ओर’ जिला प्रशासन की स्वर्णिम पहल आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर; संगीत, योग, खेल, शिक्षा की ओर मुड़ा सड़क पर बिखरा बचपन

‘भिक्षा से शिक्षा ओर’ जिला प्रशासन की स्वर्णिम पहल आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर; संगीत, योग, खेल, शिक्षा की ओर मुड़ा सड़क पर बिखरा बचपन

24 October 2025

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले बगवाल मेले में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माँ वाराही मंदिर में घंटी चढ़ाई तथा राज्य की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की। मुख्यमंत्री, मां वाराही धाम में चार खाम सात थोक के बीच फलों फूलों से खेले जाने वाले विश्व प्रसिद्ध पाषाण युद्ध के साक्षी बने। इस वर्ष पाषाण युद्ध करीब 11 मिनट तक चला।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि रीठा में रतिया नदी में बाढ़ सुरक्षा का निर्माण कार्य एवं वैकल्पिक एप्रोच रोड का निर्माण कार्य किया जायेगा एवं मानसखण्ड कॉरीडोर के अन्तर्गत वाराही मंदिर के छूटे हुये अवस्थापना कार्यों को सम्मिलित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए सभी देवी-देवताओं को नमन किया। उन्होंने कहा देवीधुरा के  ऐतिहासिक और रमणीक क्षेत्र में आकर स्वयं को अभिभूत महसूस कर रहा हूं। बग्वाल मेला हमारी लोक संस्कृति, आस्था और परंपराओं का संगम है। यह मेला हमारी संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही हमारी संस्कृति का भी संवर्धन करता है। उन्होंने कहा पुरानी परंपराओं को निभाने और आगे बढ़ाने की ऊर्जा आने वाली पीढ़ी को मिलते रहनी चाहिए। पीढ़ी दर पीढ़ी लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि के कण-कण में देवताओं का वास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ ही पौराणिक स्थलों का भी संवर्धन कर रही है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कुमाऊं क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण हो रहा है। देवीधुरा भी इस मिशन का महत्वपूर्ण भाग है। उन्होंने कहा चार धामों के साथ ही मानसखंड में मंदिरो को भी रोपवे से जोड़ने का कार्य जारी है। माँ पूर्णागिरि धाम को रोप-वे से जोड़ा जा रहा है। मानसखंड यात्रा के तहत विशेष ट्रेन भी चलवाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में मंदिर के संवर्धन के साथ ही कृषि, दुग्ध उत्पादन, शिक्षा, बागवानी, जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। चंपावत महाविद्यालय को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कैंपस के रूप विकसित किया जा रहा है। चंपावत मुख्यालय में एआरटीओ का उप कार्यालय खोला गया है। चंपावत को आदर्श जिला बनाने के साथ ही उत्तराखंड को एक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने पर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा लोक कलाकार गिरीश बरगली द्वारा तैयार “जय मां वाराही“ वीडियो को लांच किया।
इस अवसर पर  धामी द्वारा हेलीपेड के निकट जीआईसी परिसर देवीधुरा में पौधा रोपण किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति राय, विधायक  खुशाल सिंह अधिकारी, विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष  निर्मल महरा, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, उपाध्यक्ष सेतु  राजशेखर जोशी, बाराही मंदिर समिति संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया , अध्यक्ष  मोहन सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post

सीएम धामी को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर संत महात्माओं ने रक्षा सूत्र बांधकर की उनके दीर्घायु की कामना

Next Post

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड पुलिस की बहिनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

BharatJan

BharatJan

Next Post
रक्षाबंधन पर उत्तराखंड पुलिस की बहिनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड पुलिस की बहिनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

No Result
View All Result
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/09/Video-1-Naye-Sapne.mp4

Recent Posts

  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: रजत जयंती अवसर पर जिले में विभागोें के उच्चस्तरीय अधिकारी रहेंगे नोडल; प्रत्येेक कार्यक्रम स्थल एवं रूट पर तैनात रहेंगे एडिशनल मजिस्ट्रेट
  • शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों को मिली पदोन्नति, साथ में मिली नई जिम्मेदारी
  • ‘भिक्षा से शिक्षा ओर’ जिला प्रशासन की स्वर्णिम पहल आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर; संगीत, योग, खेल, शिक्षा की ओर मुड़ा सड़क पर बिखरा बचपन
  • जिलाधिकारी सविन बंसल ने बालगृहों में निवासरत बच्चों के प्रमाण पत्र और कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश
  • चंपावत में विकास को आगे बढ़ते हुए एक आदर्श जिले के रूप में किया जा रहा है स्थापित: मुख्यमंत्री

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News