• Advertise With us
  • Contact Us
    • About us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

सीएम धामी ने प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को ‘उत्तराखण्ड लोक सम्मान’ से किया सम्मानित, प्रशस्ति पत्र भेंट कर दी जन्मदिन की शुभकामना, नेगी दा को बताया हिमालय जैसा अडिग व्यक्तित्व

BharatJan by BharatJan
12 August 2024
सीएम धामी ने प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को ‘उत्तराखण्ड लोक सम्मान’ से किया सम्मानित, प्रशस्ति पत्र भेंट कर दी जन्मदिन की शुभकामना, नेगी दा को बताया हिमालय जैसा अडिग व्यक्तित्व

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति प्रेक्षागृह में प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर गीत यात्रा के 50 वर्ष कार्यक्रम में उनकी रचनाओं पर श्री ललित मोहन रयाल द्वारा लिखित पुस्तक कल फिर जब सुबह होगी का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने  नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित कर  2.51 लाख का चेक भेंट किया तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक  ललित मोहन रयाल के प्रयासों की सराहना करते हुए पुस्तक को भावी पीढ़ी के लिये संरक्षित करने वाला कार्य बताया।

मुख्यमंत्री नें प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को उनके जन्म दिन की हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें हिमालय जैसे अडिग व्यक्तित्व वाला देवभूमि का महान सपूत बताते हुए कहा कि नेगी जी के गीत हमें अपने परिवेश के साथ पहाड की चुनौतियों से परिचित कराने का कार्य करते है। उनके गीतों में प्रकृति, परम्परा, परिवेश, विरह वियोग व व्यथा का जो मिश्रण है वह हमें अपनी समृद्ध परम्पराओं एवं लोक संस्कृति से जोडने का कार्य करती है। उनके गीत हमारी विरासत की समृद्ध परम्परा को पीढी दर पीढी आगे बढ़ाने का कार्य करेगी तथा युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र सिंह नेगी को पहाड़ की आवाज बताते हुये उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्ध लोक संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों को अपने गीतों एवं संगीत के माध्यम से देश व दुनिया तक पहुंचाने का कार्य नेगी जी ने किया है। वे वास्तव में समाज के सफल नायक के रूप में रहे हैं। उनके गीत राज्य वासियों को अपनी परम्पराओं से जोड़ने में मददगार रहे हैं।

RelatedPosts

ऑनलाइन सर्वे में जनता की पहली पसंद सीएम धामी, टाइम्स ग्रुप ने सोशल मीडिया साइट “एक्स” और व्हाट्सएप कम्युनिटी में कराया सर्वे

ऑनलाइन सर्वे में जनता की पहली पसंद सीएम धामी, टाइम्स ग्रुप ने सोशल मीडिया साइट “एक्स” और व्हाट्सएप कम्युनिटी में कराया सर्वे

13 September 2025
केंद्रीय नागरिक उद्यान मंत्री से मिले सीएम धामी, कई मुद्दों पर हुई बात

केंद्रीय नागरिक उद्यान मंत्री से मिले सीएम धामी, कई मुद्दों पर हुई बात

12 September 2025

नरेन्द्र सिंह नेगी ने लोक संस्कृति के प्रति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के लगाव के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने  ललित मोहन रयाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी विद्वता से 101 गीतों की विवेचना 400 पृष्ठों के ग्रंथ के रूप में समाज के समक्ष रखा है। यह उनकी लोक साहित्य एवं संस्कृति के प्रति गहरी समझ का भी प्रतीक है वे शब्दों के शब्दार्थ को गीत के लेखक से आगे ले गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने पहाड़ों से पलायन रोकने पर लिखा अपना प्रसिद्ध गीत ठंडो रे ठंडो गाकर लोगों को अपनी लोक संस्कृति से जुड़ने के लिए मजबूर किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो.सुरेखा डंगवाल, पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूडी, साहित्यकार नंद किशोर हटवाल,  दिनेश सेमवाल, सचिदानंद भारती, गणेश खुकसाल गणी के अलावा बडी संख्या में साहित्यकार एवं लोक संस्कृति से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Previous Post

सीएम धामी ने महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का किया शुभारंभ, अवलोकन करते हुए की स्थानीय उत्पादों की खरीदारी

Next Post

एसजीआरआरयू में राष्ट्रीय एंटी-रैगिंग डे पर कई कार्यक्रमों का आयेजन, यू.जी.सी. की गाईडलाइन को छात्रों के साथ किया गया साझा

BharatJan

BharatJan

Next Post
एसजीआरआरयू में राष्ट्रीय एंटी-रैगिंग डे पर कई कार्यक्रमों का आयेजन, यू.जी.सी. की गाईडलाइन को छात्रों के साथ किया गया साझा

एसजीआरआरयू में राष्ट्रीय एंटी-रैगिंग डे पर कई कार्यक्रमों का आयेजन, यू.जी.सी. की गाईडलाइन को छात्रों के साथ किया गया साझा

No Result
View All Result
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/09/Video-1-Naye-Sapne.mp4

Recent Posts

  • ऑनलाइन सर्वे में जनता की पहली पसंद सीएम धामी, टाइम्स ग्रुप ने सोशल मीडिया साइट “एक्स” और व्हाट्सएप कम्युनिटी में कराया सर्वे
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में मिलावटी कुट्टू आटा बेचने वालों पर शिकंजा, नवरात्र और त्योहारी सीजन को देखते हुए अलर्ट मोड पर एफ़डीए, SOP जारी
  • केंद्रीय नागरिक उद्यान मंत्री से मिले सीएम धामी, कई मुद्दों पर हुई बात
  • केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ के केंद्रीय अंश के रूप में राज्य को जारी किए 455 करोड़ 60 लाख रुपए, मुख्यमंत्री धामी ने जताया प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार
  • मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने किया कुंभ-2027 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News