• Advertise With us
  • Contact Us
    • About us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गौचर – देहरादून के लिए हेली सेवा का किया उद्घाटन

BharatJan by BharatJan
7 November 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गौचर – देहरादून के लिए हेली सेवा का किया उद्घाटन

-हेली सेवा शुरू होने से पर्यटन और हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढावा, देहरादून का सफर होगा आसान

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से 13 नवम्बर से गौचर से सहस्त्रधारा और जोशियाड़ा से सहस्त्रधारा के लिए हेली सेवा और दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा नियमित रूप से शुरू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को इन हवाई सेवाओं का उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर पवन हंस का हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड से चार यात्रियों को लेकर गौचर पहुंचा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौचर हवाई पट्टी पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यूकाडा के यात्री टर्मिनल भवन का लोकार्पण भी किया।

RelatedPosts

विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”

विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”

3 November 2025
इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स और इन्वेस्को ने भारत में परिसंपत्ति प्रबंधन संयुक्त उद्यम का गठन किया पूरा

इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स और इन्वेस्को ने भारत में परिसंपत्ति प्रबंधन संयुक्त उद्यम का गठन किया पूरा

3 November 2025

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सीमांत क्षेत्रों के लिए हेली सेवा मील का पत्थर साबित होगी। अभी गौचर और जोशियाड़ा को हेली सेवा से जोड़ा जा रहा है, आने वाले समय में लेंसडान समेत राज्य के अनेक महत्वपूर्ण स्थलों को भी हेली सेवा से जोड़ा जाएगा। इन हेली सेवाओं के प्रारंभ होने से घंटों का सफर मिनटों में तय होगा। हेली सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। चारधाम यात्रा पर आने वाले लोगों को भी आसानी होगी। स्थानीय व्यवसाय, होमस्टेट और युवाओं के लिए रोजगार के लिए नए अवसर सृजित होंगे और दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार घरेलू उड़ानों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। वाराणसी, कुल्लू, अयोध्या, पंतनगर आदि क्षेत्र के लिए हवाई सेवाएं संचालित की गई है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकल्प रहित संकल्प के मूल मंत्र के साथ हमारी सरकार उत्तराखंड को एक समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। सीमांत क्षेत्रों के लिए हेली सेवा प्रारंभ होने पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई भी दी।

कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने गौचर हेली सेवा प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि सीमांत जनपद के लिए हेली सेवा एक वरदान साबित होगी। आगामी 13 नवम्बर से हेली सेवा नियमित रूप से संचालित होगी। इसके लिए समय और न्यूनतम किराया निर्धारित किया गया है। निश्चित रूप से हेली सेवा सभी के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने पवन हंस के साथ हेली सेवाओं की सभी तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए शुरुआती किराया तीन हजार निर्धारित किया गया है। हेली सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों को कम समय में सफर करने की सहुलियत मिलेगी, साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। देहरादून सहस्त्रधारा से गौचर  के लिए सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन हेली सेवा उपलब्ध रहेगी। पवन हंस का हेली सुबह 9.30 बजे सहस्त्रधारा से 10ः20 बजे गौचर पहुंचेगा और सुबह 10ः40 बजे गौचर से निकलकर 11ः30 बजे सहस्त्रधारा, देहरादून पहुंचेगा। हेली सेवा उद्घाटन के अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल, जिलाधिकारी संदीप तिवारी, एसडीएम संतोष कुमार पाडेय, बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष अरुण मैठाणी आदि मौजूद थे।

Previous Post

डीएम संदीप तिवारी ने लिया गौचर मेले की तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश..

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की भेंट, विभिन्न विषयों पर की वार्ता

BharatJan

BharatJan

Next Post
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की भेंट, विभिन्न विषयों पर की वार्ता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की भेंट, विभिन्न विषयों पर की वार्ता

No Result
View All Result
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/09/Video-1-Naye-Sapne.mp4

Recent Posts

  • विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”
  • इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स और इन्वेस्को ने भारत में परिसंपत्ति प्रबंधन संयुक्त उद्यम का गठन किया पूरा
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड विधानसभा को किया सम्बोधित,उत्तराखंड की सराहना
  • चौखुटिया की स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया आयाम, 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय के रूप में हुआ उच्चीकरण
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज और घुड़सवारी क्षेत्र का किया लोकार्पण

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News