October 27, 2026

मुख्यमंत्री ने बनबसा में सैनिक स्मारक बनाये जाने के लिए की 1.43 करोड़ धनराशि स्वीकृत

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत टनकपुर में सैनिक स्मारक निर्माण किये जाने की पूर्व में की गई घोषणा को संशोधित करते हुए विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत बनबसा में सैनिक स्मारक के निर्माण किये जाने हेतु 1.43 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।