सादगी की मिसाल: जब गैरसैंण में नल पर अंजलि भरकर पानी पीने लगे IAS बंशीधर तिवारी
देहरादून: कुछ तस्वीरें अपनी सरलता से दिल में उतर जाती हैं। उत्तराखंड के गैरसैंण (भराडीसैंण) में चल रहे बजट सत्र के बीच से एक ऐसी ही सुखद तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना महानिदेशक व एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी अपनी शालीनता के लिए जाने जाते हैं। यहाँ उन्होंने किसी औपचारिकता और किसी तामझाम की परवाह न करते हुए एक साधारण नल पर रुककर अपनी प्यास बुझाई। गिलास या बोतल के बजाय, हाथों की अंजलि बनाकर पानी पिया। उनकी इस सहजता को देखकर वहाँ मौजूद लोग उनकी सादगी के कायल हो गए।
पद का अहंकार नहीं, अपनत्व का भाव
यह पहली बार नहीं है जब बंशीधर तिवारी का यह सौम्य रूप दिखा हो। वे जहाँ भी जाते हैं, लोगों के बीच इस तरह घुल-मिल जाते हैं कि आभास ही नहीं होता कि वे एक वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। उनकी यह कार्यशैली दर्शाती है कि पद कितना भी बड़ा क्यों न हो, जमीन से जुड़ाव ही इंसान को असली सम्मान दिलाता है, सादगी इंसान को और बड़ा बना देती है। ऐसी छोटी-छोटी झलकियाँ यह एहसास दिलाती हैं कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग जब जमीन से जुड़े रहते हैं, तो प्रशासन और जनता के बीच भरोसा भी उतना ही मजबूत होता है।
