• Advertise With us
  • Contact Us
    • About us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हेलीपैड से जोशियाड़ा हेलीपैड के लिए हेली सेवा का शुभारंभ, पहली उड़ान का आगमन होते ही हेलीपैड पर पुष्पवर्षा कर लोगों ने हर्षोंल्लास किया व्यक्त

BharatJan by BharatJan
7 November 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हेलीपैड से जोशियाड़ा हेलीपैड के लिए हेली सेवा का शुभारंभ, पहली उड़ान का आगमन होते ही हेलीपैड पर पुष्पवर्षा कर लोगों ने हर्षोंल्लास किया व्यक्त

  • जोशियाड़ा में रू. 90.78 लाख की लागत से निर्मित हेलीपैड का भी लोकार्पण
  • हेली सेवा के शुभारंभ पर जनपदवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त कर राज्य सरकार का आभार जताया

उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा सहस्त्रधारा हेलीपैड से जोशियाड़ा हेलीपैड के लिए हेली सेवा का शुभारंभ किए जाने के साथ ही जिला मुख्यालय उत्तरकाशी आज से राज्य की राजधानी देहरादून से हवाई संपर्क से जुड़ गया है। मुख्यमंत्री ने आज देहरादून में आयोजित समारोह में सीएम उड़न खटोला योजना के तहत संचालित इस हेली सेवा का उद्घाटन कर जनपदवासियों को बधाई दी। इस समारोह में उत्तरकाशी जिले के लोगों ने जोशियाड़ा में आयोजित कार्यक्रम स्थल से वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग कर हेली सेवा के शुभारंभ पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जोशियाड़ा में रू. 90.78 लाख की लागत से निर्मित हेलीपैड का भी लोकार्पण भी किया गया।

जोशियाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान ने हेलीसेवा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा विकास के लिए ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण व अनुरक्षण के लिए सौ करोड़ से अधिक की लागत के कार्य स्वीकृत कर सड़क संपर्क को बेहतर करने का काम किया जा रहा है। अब उत्तरकाशी को हवाई सेवा से जोड़ कर सरकार ने इस क्षेत्र में पर्यटन व तीर्थाटन को प्रोत्साहित करने के साथ ही स्थानीय निवासियों की सुविधा और सुगमता के लिए बहुप्रतीक्षित मॉंग को पूरा कर जिले को महत्वपूर्ण सौगात दी है।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने हेली सेवा के संचालन को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि इस सेवा को लेकर जनपदवासियों में काफी उत्साह है।  इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, ब्लॉक प्रमुख डुंडा शैलेन्द्र कोहली, ब्लॉक प्रमुख मोरी बचन सिंह पंवार, गंगोत्री मंदिर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष हरीश सेमवाल, पुरोहित महासभा यमुनोत्री के अध्यक्ष पुरूषोत्तम उनियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, मुरारी लाल भट्ट, होटल एशोसियेशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूड़ा, महिला समूह की सदस्य पूनम रमोला आदि ने अपने संबोधन में हेली सेवा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उत्तरकाशी जिले को काफी लाभ मिल सकेगा।

आज पहली हेली सेवा का जोशियाड़ा हेलीपैड पर आगमन होते ही उपस्थित लोगों ने हर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत किया। हेलीकॉप्टर के उतरते ही लोगों ने पुष्पवर्षा की और जयकारे लगाए। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट तथा विधायक सुरेश चौहान सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने हेलीकॉप्टर के पायलटों एवं यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों ने पहली उड़ान से देहरादून प्रस्थान करने वाले यात्रियों का भी माल्यार्पण कर हर्ष व्यक्त किया। आज उद्घाटन होने के बाद पवन हंस लिमिटेड के द्वारा सहस़्त्रधारा (देहरादून) से जोशियाड़ा (उत्तरकाशी) के लिए आगामी 13 नवंबर से नियमित रूप से सोमवार से शनिवार तक हेली सेवा संचालित की जाएगी। हेलीसेवा के प्रस्थान का समय सहस्त्रधारा से दोपहर 12 बजे एवं जोशियाड़ा से अपराह्न 1.00 बजे तय किया गया है।

RelatedPosts

ऑनलाइन सर्वे में जनता की पहली पसंद सीएम धामी, टाइम्स ग्रुप ने सोशल मीडिया साइट “एक्स” और व्हाट्सएप कम्युनिटी में कराया सर्वे

ऑनलाइन सर्वे में जनता की पहली पसंद सीएम धामी, टाइम्स ग्रुप ने सोशल मीडिया साइट “एक्स” और व्हाट्सएप कम्युनिटी में कराया सर्वे

13 September 2025
केंद्रीय नागरिक उद्यान मंत्री से मिले सीएम धामी, कई मुद्दों पर हुई बात

केंद्रीय नागरिक उद्यान मंत्री से मिले सीएम धामी, कई मुद्दों पर हुई बात

12 September 2025
Previous Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में लिवर फेलियर उपचार पर हुआ मंथन, विशेषज्ञों ने माॅर्डन लिवर उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण उपचार विधाओं पर सांझा की जानकारियां

Next Post

शिक्षा मंत्री धन सिंह ने बांटे नियुक्ति पत्र, अब तक 2296 बेसिक शिक्षकों को दी गई नियुक्तिः शिक्षा मंत्री

BharatJan

BharatJan

Next Post
शिक्षा मंत्री धन सिंह ने बांटे नियुक्ति पत्र, अब तक 2296 बेसिक शिक्षकों को दी गई नियुक्तिः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री धन सिंह ने बांटे नियुक्ति पत्र, अब तक 2296 बेसिक शिक्षकों को दी गई नियुक्तिः शिक्षा मंत्री

No Result
View All Result
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/09/Video-1-Naye-Sapne.mp4

Recent Posts

  • ऑनलाइन सर्वे में जनता की पहली पसंद सीएम धामी, टाइम्स ग्रुप ने सोशल मीडिया साइट “एक्स” और व्हाट्सएप कम्युनिटी में कराया सर्वे
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में मिलावटी कुट्टू आटा बेचने वालों पर शिकंजा, नवरात्र और त्योहारी सीजन को देखते हुए अलर्ट मोड पर एफ़डीए, SOP जारी
  • केंद्रीय नागरिक उद्यान मंत्री से मिले सीएम धामी, कई मुद्दों पर हुई बात
  • केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ के केंद्रीय अंश के रूप में राज्य को जारी किए 455 करोड़ 60 लाख रुपए, मुख्यमंत्री धामी ने जताया प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार
  • मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने किया कुंभ-2027 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News