• About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

देवभूमि रजतोत्सव के रूप में मनेगा इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस, आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम

BharatJan by BharatJan
23 October 2024
देवभूमि रजतोत्सव के रूप में मनेगा इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस, आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम

चमोली : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस इस वर्ष ‘‘देवभूमि रजतोत्सव’’ के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बुधवार को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में देवभूमि रजतोत्सव का भव्य आयोजन हेतु सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इस वर्ष 09 नवंबर को राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ का शुभारंभ होगा। रजत जयंती की शुरूआत पर शहीदों राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि के साथ तहसील स्तर पर सभी राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। सभी सरकारी भवनों को प्रकाशमान किया जाएगा। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पुलिस की भव्य रैतिक परेड एवं विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विकास विभाग द्वारा बहुउद्देशीय शिविर लगाकर विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए स्टॉल लगाए जाएगें। राज्य के विकास में विशेष योगदान करने वाले गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में राज्य स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के साथ वृहद स्वच्छता अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। खेल विभाग के माध्यम से विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ‘‘पं0 दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार’’ हेतु चयनित अभ्यर्थियों को भी राज्य स्थापना दिवस पर पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को राज्य स्थापना दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बैठक में परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ल, क्रीडा अधिकारी गिरीश कुमार, पर्यावरण एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश तिवारी सहित समस्त विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारी मौजूद थे।

RelatedPosts

4 अप्रैल से यात्रा शुरू होने तक उत्तराखंड में 16 हज़ार घोड़े- खच्चरों की सैंपलिंग की गई: सचिव पशुपालन, अस्वस्थ घोड़े को यात्रा मार्ग में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी

4 अप्रैल से यात्रा शुरू होने तक उत्तराखंड में 16 हज़ार घोड़े- खच्चरों की सैंपलिंग की गई: सचिव पशुपालन, अस्वस्थ घोड़े को यात्रा मार्ग में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी

7 May 2025
उत्तराखंड में धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद जैसी गतिविधियों पर की जा रही है सख्त कार्रवाई – मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड में धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद जैसी गतिविधियों पर की जा रही है सख्त कार्रवाई – मुख्यमंत्री धामी

7 May 2025
Previous Post

तय समय पर सड़कों के गड्ढे न भरने को लेकर सीएम धामी की दो टूक, लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

Next Post

डीजीपी अभिनव कुमार ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए दिए निर्देश, थाने स्तर पर बनेगा वाट्सएप ग्रुप एवं जिलों में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए बनेगी अलग सेल

BharatJan

BharatJan

Next Post
डीजीपी अभिनव कुमार ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए दिए निर्देश, थाने स्तर पर बनेगा वाट्सएप ग्रुप एवं जिलों में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए बनेगी अलग सेल

डीजीपी अभिनव कुमार ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए दिए निर्देश, थाने स्तर पर बनेगा वाट्सएप ग्रुप एवं जिलों में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए बनेगी अलग सेल

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/04/mdda-ad-video-.mp4
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/03/Video-National-Games-2025.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • 4 अप्रैल से यात्रा शुरू होने तक उत्तराखंड में 16 हज़ार घोड़े- खच्चरों की सैंपलिंग की गई: सचिव पशुपालन, अस्वस्थ घोड़े को यात्रा मार्ग में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी
  • उत्तराखंड में धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद जैसी गतिविधियों पर की जा रही है सख्त कार्रवाई – मुख्यमंत्री धामी
  • केंद्रीय गृह मंत्री के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक के बाद सीएम धामी ने ली उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम यात्रा, राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए- मुख्यमंत्री
  • राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मॉक ड्रिल की निगरानी, गृह सचिव और डीजीपी भी रहे मौजूद
  • वेड इन उत्तराखंड : त्रिजुगीनारायण में शादी के लिए दुनियाभर से आ रहे हैं जोड़े, इस साल अब तक 500 से अधिक शादियां हुईं

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News