• About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

नया भारत आज तेज गति से विकास यात्रा पर बढ़ रहा है आगे : राज्यपाल

BharatJan by BharatJan
21 September 2024
नया भारत आज तेज गति से विकास यात्रा पर बढ़ रहा है आगे : राज्यपाल

रुड़की : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कोर विश्वविद्यालय, रुड़की के प्रथम दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को मेडल और उपाधि प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कोर विश्वविद्यायल में आयोजित ज्ञान समागम की स्मारिका का अनावरण किया।

दीक्षांत समोराह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा आप सभी अपने जीवन के एक नए चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं, आपके समक्ष नई-नई चुनौतियां और अवसर होंगे। आप सभी अपनी मेहनत और कार्यकुशलता के चुनौतियों को अवसरों में बदलें। आज तेज गति से बदल रही दुनिया को देखते हुए हमें भी लीक से हटकर सोचना होगा। उन्होंने कहा कि आप रोजगार हेतु कतार में लगने की बजाय स्वयं रोजगार देने वाले बनें। उन्होंने विश्वास जताया कि इस संस्थान में प्राप्त ज्ञान और कौशल के बल पर विद्यार्थी उन चुनौतियों का सामना करने और उभरते अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम होंगे।

राज्यपाल ने कहा कि आज सचमुच आप सभी को देखकर लग रहा कि हमारी युवा शक्ति, हमारे स्वप्न हमको विकसित भारत की ओर लेकर जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि मेडल एवं उपाधि प्राप्त करने वालों में हमारी बेटियों की संख्या अधिक है। राज्यपाल ने उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों से कहा कि आप उपाधि प्राप्त कर राष्ट्र, समाज और जनहित में कार्य करेंगे। उन्होंने उपाधि प्राप्त छात्रों से कहा कि यहां से निकलने के उपरांत आपको सोच, विचार और धारणा से कार्य करना होगा, आपकी जिम्मेदारियां और भी बढ़ने वाली है।

 राज्यपाल ने कहा कि जिस प्रकार टेक्नोलॉजी दस्तक दे रही है। जिस प्रकार आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस, मेटावर्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, स्पेस, साइबर, नेरोटिक्स टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आपको बेहत्तर अवसर मिलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आज के युग में संवाद(कम्युनिकेशन) बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक भारत का है जिसमें हमारे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। राज्यपाल ने कहा कि नया भारत आज तेज गति से विकास यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यस्था बन चुका है और अब हम दुनिया की 3वीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनने पर अग्रसर हैं जिसमें युवाओं की बडी भागीदारी होगी।

इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय की प्रथम सेठ रोशन लाल जैन ट्रॉफी, सत्र 2021-24 मुस्कान पाण्डेय, दूसरी सेठ रोशन लाल जैन ट्रॉफी, सत्र 2021-23 इशिका शर्मा एवं तीसरी सेठ रोशन लाल जैन ट्रॉफी, सत्र 2022-24 अभिषेक जैन को प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मनीष कुमार द्वारा की गई। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) अंकुश मित्तल ने विश्वविद्यालय की विगत वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण दिया और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, विश्वविख्यात प्रकाशन हाऊस बी.पी.बी. पब्लिकेशन के प्रबंध निदेशक मनीष जैन, अध्यक्ष जे. सी. जैन, उपाध्यक्ष श्रेयांस जैन, विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RelatedPosts

16वें वित्त आयोग की टीम पहुंची देहरादून, सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक

16वें वित्त आयोग की टीम पहुंची देहरादून, सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक

18 May 2025
यात्रा मार्ग पर 25 स्थानों पर मिल रही ई चार्जिंग की सुविधा, ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल

यात्रा मार्ग पर 25 स्थानों पर मिल रही ई चार्जिंग की सुविधा, ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल

15 May 2025
Previous Post

मुख्यमंत्री ने किया पंचम राज्य ओलम्पिक खेलों का शुभारंभ, 27 सितंबर तक आयोजित होंगे खेल

Next Post

मुख्यमंत्री ने पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की पुस्तक ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ का किया विमोचन

BharatJan

BharatJan

Next Post
मुख्यमंत्री ने पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की पुस्तक ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की पुस्तक ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ का किया विमोचन

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/04/mdda-ad-video-.mp4
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/03/Video-National-Games-2025.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • 16वें वित्त आयोग की टीम पहुंची देहरादून, सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक
  • यात्रा मार्ग पर 25 स्थानों पर मिल रही ई चार्जिंग की सुविधा, ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल
  • माणा गांव में शुरु हुआ पुष्कर कुंभ, दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
  • मुख्य सेवक संवाद के तहत युवक एवं महिला मंगल दलों के साथ मुख्यमंत्री ने किया संवाद
  • गर्मियों के संवेदनशील मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता : डॉ. आर. राजेश कुमार

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News