• Advertise With us
  • Contact Us
    • About us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

महा जनसंपर्क अभियान के तहत मंत्री गणेश जोशी ने की विशिष्ट लोगों से मुलाकात, कहा – मिल रहा है भारी समर्थन, 2024 में फिर बनेगी मोदी सरकार

BharatJan by BharatJan
2 June 2023
  • विद्यालय संचालक विक्रम सिंह रावत एवं भारती रावत, कर्नल (सेनि) भूपेन्द्र सिंह खत्री, महंत विश्वनाथ योगी एवं रिटायर्ड शिक्षक उमाशंकर उपाध्याय से मिले काबीना मंत्री

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शहीद दुर्गामल्ल मण्डल के नयागांव एवं डाकरा में विशिष्टजनों से संपर्क कर उन्हें मोदी सरकार के 9 वर्षो के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो एवं भाजपा की प्रतिबद्धता से अवगत कराया।

संपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने देहरादून के नयागांव में क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति और एक निजी विद्यालय संचालक विक्रम सिंह रावत एवं उनकी धर्मपत्नी भारती रावत, सेना से सेवानिवृत कर्नल भूपेन्द्र सिंह खत्री, नागेश्वर महादेव मंदिर से महंत विश्वनाथ योगी एवं सेवानिवृत शिक्षक उमाशंकर उपाध्याय से मुलाकात की। मंत्री ने उन्हें समाज को शिक्षित करने और दिशा दिखाने की जिम्मेदारी निभाने पर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। वार्तालाभ के दौरान मोदी सरकार की नीतियों और विकास से आम जनमानस को मिलने वाले लाभ के बारे में गहन चर्चा हुई। सभी का कहा है कि हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार 2024 में पुनः बने।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान की सराहना की और कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता देश के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहा है। अंत में सभी विशिष्टजनों ने मोदी सरकार के समर्थन के लिए टोल फ्री नम्बर 9090902024 में कॉल किया और पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन दिया।

RelatedPosts

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम निर्णय, जानिए सभी फैसले विस्तार से..

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम निर्णय, जानिए सभी फैसले विस्तार से..

20 August 2025
मुख्यमंत्री धामी ने दिए सीबीसीआईडी जांच और पुलिस अधिकारियों के तबादले के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने दिए सीबीसीआईडी जांच और पुलिस अधिकारियों के तबादले के निर्देश

19 August 2025

इस दौरान मंत्री ने बताया कि महा जनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से मिलना हुआ और उन्हें मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। मंत्री ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा किये गये कार्यो को लेकर लोग अत्यधिक उत्साहित हैं और सभी ने 2024 में मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया है। जोशी बोले, भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जा रहा है और सरकार की योजनाओं एवं क्षेत्र में हुए विकास से अवगत कराते हुए सबका समर्थन प्राप्त कर रहा है।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, अभियान प्रभारी डा0 बबीता सहौत्रा, मण्डल प्रभारी मोहित शर्मा, महामंत्री प्रभा शाह, विष्णु प्रसाद गुप्ता, दीपक अरोड़ा, निर्मला भट्ट, कैप्टन दिनेश प्रधान सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, जानिए सभी निर्णय विस्तार से..

Next Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा पर्यावरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

BharatJan

BharatJan

Next Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा पर्यावरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

No Result
View All Result

Recent Posts

  • उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम निर्णय, जानिए सभी फैसले विस्तार से..
  • मुख्यमंत्री धामी ने दिए सीबीसीआईडी जांच और पुलिस अधिकारियों के तबादले के निर्देश
  • सीएम धामी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रीतम सिंह को किया फोन, धरना समाप्त करने की अपील
  • नैनीताल जिला पंचायत विवाद : भाजपा की दीपा दरम्वाल अध्यक्ष, एक वोट से मिली जीत
  • आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों को 20 करोड़ की धनराशि जारी

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
  • CONTACT US

© 2023 Bharatjan News