Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

वीडियो: उपचुनाव को लेकर कयासबाजी, CM धामी के इस विधानसभा सीट से ’22 साल पुराना नाता’ बयान को माना जा रहा बड़ा संकेत..

BharatJan by BharatJan
6 April 2022
वीडियो: उपचुनाव को लेकर कयासबाजी, CM धामी के इस विधानसभा सीट से ’22 साल पुराना नाता’ बयान को माना जा रहा बड़ा संकेत..
शेयर करें !
posted on : सितंबर 6, 2022 10:21 pm

देहरादून: विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 47 सीटें जीतीं और स्पष्ट बहुमत हासिल किया। लेकिन सियासी मुकाबले में धामी को अपनी विधानसभा सीट खटीमा से हार का सामना करना पड़ा। वहीं भाजपा हाईकमान ने उनके चुनाव हारने के बाद भी एक बार फिर उन पर विश्वास जताकर सीएम बना दिया। लेकिन संविधान के अनुच्छेद 164 (4) के तहत उन्हें 06 महीने के भीतर सदन की सदस्यता लेनी होगी। यानि अब उन्हें 6 माह के भीतर उपचुनाव का सामना करना होगा और सीएम बने रहने के लिए चुनाव जीतना भी होगा। ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव को लेकर कई सीटों पर कयास लगाए जा रहे हैं।

सत्ता की कमान संभालने के बाद सीएम धामी का पिछले दिनों पहला राजनीतिक दौरा चंपावत विधानसभा का रहा है, जहां वे दो दिनों तक रहे। सियासी जानकारों की मानें तो इस दौरे से सीएम धामी चंपावत की सियासी नब्ज टटोली। वहीं चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने तो भगवान से प्रार्थना ही कर डाली कि, मुख्यमंत्री उन्हीं की विधानसभा से चुनाव लड़े तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उन्हें निराश नहीं किया और कहा कि, अगर आलाकमान कहेगा तो वह चंपावत से भी लड़ने के लिए तैयार हैं। लेकिन अभी यह तय नहीं है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से ही चुनाव लड़ेंगे।

RelatedPosts

हल्द्वानी में 7 अक्टूबर क़ो श्रीअन्न महोत्सव में आएंगे अमित शाह, मंत्री गणेश जोशी ने की तैयारी बैठक

हल्द्वानी में 7 अक्टूबर क़ो श्रीअन्न महोत्सव में आएंगे अमित शाह, मंत्री गणेश जोशी ने की तैयारी बैठक

25 September 2023
उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल, 1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’

उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल, 1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’

24 September 2023

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ताजा बयान को उनके उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि, पिछले 22 साल से मैं कैंट विधानसभा में रहता आया हूं। उन्होंने कहा कि, राज्य गठन के बाद से ही वह इस विधानसभा की यमुना कॉलोनी में रहते हैं। हालांकि सीएम ने यह बात किस परिपेक्ष्य में कही, यह तो सीएम ही बेहतर बता सकते हैं, लेकिन इतना जरूर है कि, उनके इस बात से सियासी फिजां जरूर गर्म हो गई है।

सीएम धामी के इस संबोधन को उनके कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने का संकेत से भी जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि, मुख्यमंत्री के लिए कैंट की सीट भी बीजेपी खाली करवा सकती है। इसके पीछे यह भी तर्क दिया जा रहा है कि, चुनाव के दौरान भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया गया था, लेकिन तब मुख्यमंत्री की चुनाव लड़ने के लिए प्राथमिकता खटीमा विधानसभा ही रही। कैंट विधानसभा सीट भाजपा का अभेद किला रही है। भाजपा नेता स्वर्गीय हरबंश कपूर इस सीट से लगातार 8 बार विधायक चुने गए। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी सविता कपूर ने इस सीट पर लगातार नौंवी बार भाजपा को जीत दिलाई है। धामी के लिए इस सीट को सबसे मुफीद माना जा रहा है।

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के लिए समय सारणी निर्धारित; जानिए मंत्री से लेकर जनता तक के मिलने का समय.. उपहार व पुष्पगुच्छ लेकर जाने वालों से भी यह अनुरोध..

Next Post

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, 03 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल..

BharatJan

BharatJan

Next Post
उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की दर्दनाक मौत, अन्य घायल

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, 03 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल..

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/09/Ukhsdp_video_promotion-1.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • हल्द्वानी में 7 अक्टूबर क़ो श्रीअन्न महोत्सव में आएंगे अमित शाह, मंत्री गणेश जोशी ने की तैयारी बैठक
  • उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल, 1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’
  • सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 105वाँ संस्करण, कहा – इस कार्यक्रम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को मिलती है प्रेरणा
  • चंदन जी के जाने के बाद भी दोस्ती निभा गये धामी, पुराने संबध हो या फिर संगठन के कार्यकर्ताओं को नही भूलते सीएम धामी
  • श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व, श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News