Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

Accident in Uttarakhand: वाहन गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, 03 लोगों की मौत

BharatJan by BharatJan
1 September 2022
Accident in Uttarakhand: वाहन गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, 03 लोगों की मौत

Accident in Uttarakhand देहरादून: उत्तराखंड में सड़क हादसों के मामले थमने का नाम नहीं रहे हैं। आज देहरादून से दुःखद खबर आई है, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 03 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एसडीआरएफ (SDRF) ने सभी शवों को खाई से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि, यह हादसा रात को हुआ, लेकिन सुनसान क्षेत्र होने से इसका पता आज दोपहर चला।

SDRF से मिली जानकारी के अनुसार, आज गुरुवार को थाना कालसी (Kalsi) से सूचना मिली कि, एक वाहन कालसी कोठी इच्छाड़ी में लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। इस सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

https://t.co/5fyUsM4GV8 pic.twitter.com/yW9WdqrMf8

— BharatJan भारतजन (@bharat_jan) September 1, 2022

 

मौके पर वाहन करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिरा था। लाल रंग की ब्रेजा कार पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त अवस्था मे पड़ी थी। जिसके आस पास दो व्यक्ति पड़े थे और एक व्यक्ति गाड़ी के अंदर ही मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला।

Accident in kalsi

एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुँचकर रोप के माध्यम से गहरी खाई में उतरी। वाहन (वाहन संख्या HP 08A 3768) तक पहुंच बनायीं और तीनों शवों को वाहन से बाहर निकाला। शवों को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकाला गया। शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। राजस्व पुलिस द्वारा पंचायत नामा की कारवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि, वाहन सवार तीनों व्यक्ति रात्रि में विकासनगर से समान लेकर हिमाचल की ओर जा रहे थे। इस स्थान के आसपास कोई रिहायशी स्थान न होने के कारण दुर्घटना के संबंध में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

मृतकों में दिलशाद (उम्र 24वर्ष) पुत्र इब्राहिम, निवासी नेखा, हि०प्र०.; पमिश (उम्र 34वर्ष) पुत्र रामानंद निवासी डकोली, हिमांचल प्रदेश और विक्रम (उम्र 31 वर्ष) पुत्र रमेश नि0 कोटी सराय तहसील नेरवा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।

SDRF टीम में मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर, आरक्षी विक्रम सिंह, आरक्षी रजत तोमर, आरक्षी लक्ष्मण सिंह, आरक्षी, अमित चंद, आरक्षी सुनील तोमर और पैरामीडिक्स मन्नू धीमान शामिल रहे।

Tags: accident in kalsiAccident in uttarakhand
Previous Post

DIPR Uttarakhand: नवनियुक्त सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने संभाला कार्यभार, कहा – योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना प्रौद्योगिकी पर हो विशेष ध्यान

Next Post

UKSSSC Paper Leak: भर्ती कांड में उत्तराखंड पुलिस का जवान गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ ये खुलासा

BharatJan

BharatJan

Next Post

UKSSSC Paper Leak: भर्ती कांड में उत्तराखंड पुलिस का जवान गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ ये खुलासा

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230321-WA0121.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन केंद्र में लिया वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा, अधिकारियों को दिये सतर्क रहने के निर्देश
  • एसजीपीजीई के नेशनल सेमीनार में डाॅ तनुज भाटिया के पेपर प्रस्तुतीकरण को प्रथम स्थान, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
  • जी-20 के जरिए वैश्विक स्तर पर मिलेगी उत्तराखंड को नई पहचान, रामनगर से लेकर ऋषिकेश में हो रही बैठकों से विदेशी मेहमानों को मिलेगा देवभूमि को समझने का अवसर
  • चार धाम यात्रा में स्थानीय लोगों के लिए नहीं पंजीकरण की अनिवार्यता, सीएम बोले – देवभूमि आने वाले सभी श्रद्धालुओं को करवाये जायेंगे दर्शन
  • 30 व 31 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, 500 बेडेड अस्पताल सहित 50-50 बेड के तीन जनपदों हेतु स्वीकृत क्रिटिकल केयर ब्लॉक का करेंगे शिलान्यास

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News