Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

उत्तराखंड: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सख्ती, बिना मास्क 500 रूपये जुर्माना के सख्त निर्देश

देहरादून में बिना मास्क के बाहर निकलने वालों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है।

BharatJan by BharatJan
27 April 2022
Without mask fine

देहरादून: देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी एक बार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। वहीं देहरादून में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। डीएम के आदेश के बाद अब शहर में बिना मास्क के बाहर निकलने वालों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

गौरतलब है कि, प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद प्रशासन ने गाइडलाइन में छूट दी थी। लेकिन एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं। देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं।

डीएम ने कहा कि, शहर में बिना मास्क के बाहर निकलने वालों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाए। DM देहरादून ने सभी उपजिलाधिकारियों और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है कि सुनिश्चित कराया जाए कि शहर में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर ना निकलने पाए। भीड़भाड़ भरे बाजारों के साथ चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर जांच की जाए। साथ ही मास्क पहनने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने शहरवासियों से मास्क लगाने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

गौरतलब है कि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों  में कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 2 मरीज रिकवर हुए हैं। इस समय प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 87 है। इनमे से देहरादून में सबसे अधिक सक्रिय मामले 53 हैं। हरिद्वार में 24 सक्रिय मामले, नैनीताल में 05, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उधम सिंह नगर में 1-1 एक्टिव केस हैं। जबकि अन्य 05 जिलों में कोरोना का कोई भी मामला नहीं है।

वहीं देशभर की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,483 नए मामले मिले हैं। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हजार 636 तक पहुँच गई है। जबकि, सोमवार को 30 कोरोना मरीजों की मौत और रविवार को 44 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई।

Tags: corona dehraduncorona in uttarakhandcoronavirusfine without mask
Previous Post

उत्तराखंड: यहाँ चलीं ताबड़तोड़ गोलियां; वारदात में एक की मौत, 03 की हालत गंभीर

Next Post

उत्तराखंड: महिलाओं के बीच कड़ी धूप में गेंहू काटने पहुंची कैबिनेट मंत्री, देखिए वीडियो..

BharatJan

BharatJan

Next Post
उत्तराखंड: महिलाओं के बीच कड़ी धूप में गेंहू काटने पहुंची कैबिनेट मंत्री, देखिए वीडियो..

उत्तराखंड: महिलाओं के बीच कड़ी धूप में गेंहू काटने पहुंची कैबिनेट मंत्री, देखिए वीडियो..

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230321-WA0121.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • एसजीआरआर प्रबन्धन ने क्रिकेट खिलाड़ियों का बढ़ाया मान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • गौ यात्रा: ‘श्रीराम गौ सेवा समिति’ की ऐतिहासिक गौ यात्रा का शुभारंभ, बारिश में गौ रक्षा के लिए निकले सेवक
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, छात्र -छात्राओं ने बढ़ -चढ़कर किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड कैबिनेट में आबकारी नीति पर मुहर, सस्ती हुई शराब; वाहन फिटनेस, नक्शे पास की प्रक्रिया समेत पढ़ें सभी फैसले
  • “श्री राम गौधाम सेवा समिति” द्वारा निकाली जायेगी ‘गौ बचाओ जन जागरण यात्रा’, लोगों को देंगे यह संदेश..

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News