Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

उत्तराखंड: ड्यूटी जा रहे जवान की वाहन के टक्कर से मौत; दी गई शोक सलामी

BharatJan by BharatJan
6 November 2022
उत्तराखंड: ड्यूटी जा रहे जवान की वाहन के टक्कर से मौत; दी गई शोक सलामी

Uttarakhand News: उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां रात्रि गश्त ड्यूटी के लिए जा रहे जवान को एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में जवान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल है। मृत जवान को पुलिस ने सलामी गार्द द्वारा शोक सलामी दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जनपद बागेश्वर में शनिवार 05 नवंबर 2022 को पीआरडी जवान राजेन्द्र सिंह भेड़ा (उम्र 55 वर्ष) रात्रि के समय गस्त ड्यूटी के लिए बाईक पर अपने साथी पीआरडी जवान के साथ थाना बैजनाथ आ रहे थे। टीट बाजार में पहुंचने पर एक पिक-अप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। साथ ही दूसरा जवान भुवन ममगाई (उम्र 52 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल पीआरडी जवानों को उपचार के लिए सीएचसी बैजनाथ ले गई। जहां उपचार के दौरान पीआरडी राजेन्द्र सिंह की मौत हो गयी। मृतक जवान राजेन्द्र सिंह भेड़ा पुत्र स्व. मित्र सिंह, ग्राम सैलीहाट मालदे गरूड़, थाना बैजनाथ का रहने वाला है। जबकि गंभीर रूप से ग्राम गड़सेर निवासी घायल जवान भुवन को जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया गया। भुवन के सिर व पैर में काफी चोट है।

वहीं मृतक पीआरडी जवान राजेन्द्र सिंह भेड़ा के पार्थिव शरीर को सरयू घाट पर क्षेत्राधिकारी बागेश्वर, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन व अन्य पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारी की उपस्थिति में सलामी गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई।

Tags: Bageshwar accidentbagwshwar policePRD jawan deathuttarakhand newsuttarakhand police
Previous Post

Alia-Ranbir Baby Girl: आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म, रणवीर कपूर बने पिता

Next Post

Uttarakhand Gaurav Samman Award 2022: उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार की घोषणा, इन्हें मिलेगा सम्मान..

BharatJan

BharatJan

Next Post
Uttarakhand Gaurav Samman Award 2022: उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार की घोषणा, इन्हें मिलेगा सम्मान..

Uttarakhand Gaurav Samman Award 2022: उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार की घोषणा, इन्हें मिलेगा सम्मान..

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230321-WA0121.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • एसजीआरआर प्रबन्धन ने क्रिकेट खिलाड़ियों का बढ़ाया मान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • गौ यात्रा: ‘श्रीराम गौ सेवा समिति’ की ऐतिहासिक गौ यात्रा का शुभारंभ, बारिश में गौ रक्षा के लिए निकले सेवक
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, छात्र -छात्राओं ने बढ़ -चढ़कर किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड कैबिनेट में आबकारी नीति पर मुहर, सस्ती हुई शराब; वाहन फिटनेस, नक्शे पास की प्रक्रिया समेत पढ़ें सभी फैसले
  • “श्री राम गौधाम सेवा समिति” द्वारा निकाली जायेगी ‘गौ बचाओ जन जागरण यात्रा’, लोगों को देंगे यह संदेश..

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News