देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, 24 घंटे में करीब 85 हजार से अधिक लोगों ने घर वापसी के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को होम क्वारेन्टीन किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए ग्राम प्रधान से अपील की है। साथ ही राज्य के अंदर ग्रीन जोन वाले जिलों से जाने वाले लोगों को क्वारेन्टीन की आवश्यकता नहीं है।
ये भी पढ़ें: 17 मई तक फिर बढा लॉकडाउन, ग्रीन और ऑरेन्ज जोन में अधिक छूट
सीएम ने कहा कि, हमारी जिम्मेदारी है कि, किसी भी संदिग्ध मरीज की सूचना प्रशासन को दें। सभी रजिस्ट्रेशन करने वालों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाया जाएगा। करीब 26 हज़ार से अधिक पंजीकरण अकेले दिल्ली में रह रहे प्रवासियों ने किया है। सभी बाहर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग होगी। उनका सभी रिकॉर्ड रखा जाएगा। जांच के दौरान सभी संदिग्धों को वहीं रोक दिया जाएगा। उन्हें बिल्कुल आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।
ये भी पढ़ें: दूसरे प्रदेशों में फंसे उत्तराखंडी घर वापसी को यहां करें पंजीकरण
इसके लिए कल सुबह से ही बस सेवाएँ शुरू कर लोगों को घर पहुंचाने का कार्य शुरू हो जाएगा। साथ ही सभी लोगों को एक जिले से दूसरे जिले में आसानी से अपने गांव जाने की अनुमति होगी।
ये भी पढें: देशभर में फंसे उत्तराखंड के लोग यहां करें कॉल, होगी घर वापसी
4 मई से हरिद्वार छोड़कर सभी जिलों में छूट मिलेगी। हालांकि, मॉल, स्विमिंग पूल, जिम, स्कूल, सिनेमा बैंड रहेंगे। लेकिन अन्य गतिविधियां सशर्त चालू होंगी। सरकारी कार्यालय कहीं 33 और कहीं 50 प्रतिशत के साथ खुलेंगे। ग्रीन जोन में अधिक छूट के साथ खुलेंगे।