Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

उत्तराखंड की 22 वर्षीय लोकगायिका संजना राज की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

BharatJan by BharatJan
26 August 2022
Sanjana raja jaunsari singer
शेयर करें !
posted on : सितंबर 26, 2022 8:48 am

Sanjana Raj Death News देहरादून: उत्तराखंड की 22 साल की नवोदित लोकगायिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जौनसारी में कई गीत गाने वाली गायिका संजना राज (Sanjana Raj) का शव पंखे से लटका मिला। वह देहरादून के नेहरू कालोनी में किराये पर रह रही थीं। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कम समय में ही क्षेत्र में अच्छी पहचान बनाने वाली संजना राज की असमय मौत से स्थानीय क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है।

Sanjana Raj का शव उसके किराये के कमरे में मिला

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को थाना नेहरू कॉलोनी पर सूचना मिली कि, एक महिला ने H- ब्लॉक, नेहरू कॉलोनी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर तत्काल चौकी इंचार्ज फव्वारा चौक मय हमराह पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। जहां संजना (Sanjana) (उम्र 22 वर्ष) पुत्री भीम दास, (निवासी मलेथा, सैय्या, थाना कालसी जनपद देहरादून) ने नेहरू कॉलोनी में किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है।

RelatedPosts

हल्द्वानी में 7 अक्टूबर क़ो श्रीअन्न महोत्सव में आएंगे अमित शाह, मंत्री गणेश जोशी ने की तैयारी बैठक

हल्द्वानी में 7 अक्टूबर क़ो श्रीअन्न महोत्सव में आएंगे अमित शाह, मंत्री गणेश जोशी ने की तैयारी बैठक

25 September 2023
उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल, 1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’

उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल, 1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’

24 September 2023

मौके से 108 सेवा के माध्यम से उक्त महिला को जिला अस्पताल देहरादून ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित किया। मृतका के परिजनों को इस संबंध में सूचना दी गई, जो जिला अस्पताल देहरादून में आए। परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई कर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आत्महत्या के कारणों के संबंध में जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि, नेहरू कॉलोनी स्थित मकान में किराये पर उनके (Sanjana Raj) साथ दो महीने से एक अंकित नाम का युवक भी रहता था। दोनों लिव इन में रहते थे या सिर्फ दोस्त थे, इस बात की जांच की जा रही है। युवक यहां एक एप के ऑफिस में काम करता है। बताया जा रहा है कि, दोनों ने सगाई भी कर ली थी। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। किसी तरह के झगड़े या अनबन की बात भी सामने नहीं आई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

संजना राज ने जौनसारी में कई गीत (Jaunsari Songs) गाए थे। दून में संजना संगीत का प्रशिक्षण लेने के साथ ही एक निजी कंपनी में नौकरी भी करती थीं। उनके देवा बिजिटा, लोक हारुल, तेरी शादी री चिठ्ठी, साथो की अनामिका जैसे कई गीत हैं।

Tags: Jaunsari SingerJaunsari Singer Sanjana Raj DeathJaunsari songSanajanSanajan Raj PhotoSanjana RaajSanjana Rajsanjana Raj ageSanjana Raj death newssanjana raj singer
Previous Post

सीएम धामी ने थानो मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, आवागमन सुचारू; पुल के स्थायी निर्माण में तेजी के निर्देश

Next Post

देहरादून से 04 पहाडी क्षेत्रों के लिए हेली सेवा शुरू, जानिए कितना होगा किराया

BharatJan

BharatJan

Next Post
Flight dehradun

देहरादून से 04 पहाडी क्षेत्रों के लिए हेली सेवा शुरू, जानिए कितना होगा किराया

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/09/Ukhsdp_video_promotion-1.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • हल्द्वानी में 7 अक्टूबर क़ो श्रीअन्न महोत्सव में आएंगे अमित शाह, मंत्री गणेश जोशी ने की तैयारी बैठक
  • उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल, 1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’
  • सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 105वाँ संस्करण, कहा – इस कार्यक्रम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को मिलती है प्रेरणा
  • चंदन जी के जाने के बाद भी दोस्ती निभा गये धामी, पुराने संबध हो या फिर संगठन के कार्यकर्ताओं को नही भूलते सीएम धामी
  • श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व, श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News