देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के 503 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 919 संक्रमित लोगों को उपचार के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज किया गया। रिकवरी रेट 82.09 फीसदी है। प्रदेश में अब भी 14,485 सैम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है। जबकि, आज 12 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत भी हुई है, हालाँकि ये सभी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।
इसके बाद प्रदेश में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50,062 तक जा पहुंचा है। इनमे से 41,095 ठीक हो चुके हैं। जबकि, 648 लोगों की मौत हो चुकी है। 243 कोरोना संक्रमित प्रदेश से बाहर जा चुके हैं। अब 8,076 सक्रिय संक्रमित हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।
जिलेवार आज के आंकड़े:
- देहरादून में 142 कोरोना मरीज
- उधमसिंह नगर में 32
- हरिद्वार 99
- नैनीताल 71
- पौड़ी 16
- पिथौरागढ़ 03
- रुद्रप्रयाग 07
- टिहरी 72
- चमोली 04
- अल्मोड़ा 00
- बागेश्वर 13
- चंपावत 10
- उत्तरकाशी 34