देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 118 मामले सामने आए हैं, जबकि 03 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं आज बैकलॉग मौतों के 03 मामले सामने आया है। प्रदेश में आज 250 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 2,739 रह गई है।
प्रदेश में अब तक 3 लाख 39 हजार 245 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 23 हजार 627 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,074 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 10 रह गई है। वहीं आज 1,04,350 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
आज जिलेवार आंकड़े:
- अल्मोड़ा 07
- बागेश्वर 03
- चमोली 05
- चम्पावत 05
- देहरादून 49
- हरिद्वार 06
- नैनीताल 10
- पौड़ी 11
- पिथौरागढ़ 02
- रुद्रप्रयाग 06
- टिहरी 07
- उधमसिंह नगर 04
- उत्तरकाशी 03
वहीं प्रदेश में आज 06 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आये हैं, 05 मरीज की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में कुल 478 ब्लैक फंगस के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 88 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 68 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।