देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड (Uttarakhand Board) की बची हुई परीक्षाओं की विषयवार डेट शीट (Exam Date sheet) जारी कर दी गई है। सोमवार को नई परीक्षा तिथि 22 से 25 जून तक घोषित की गई थी। वहीं अब पूरा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना के 77 नए मामले, कुल 1488, 749 हुए ठीक, 13 मौतें
लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड बोर्ड (Uttarakhand Board) की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के कुछ विषयों की परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी थी। जिसके बाद परीक्षाओं की तिथि 20 से 23 जून तक तय की गई, लेकिन इसमें फिर संसोधन कर नये सिरे से तिथि घोषित की गई। अब शेष विषयों की परीक्षाएं 22 से 25 जून तक होंगी। जानिए विषयवार कार्यक्रम (Exam Date sheet):
परीक्षा कार्यक्रम हाईस्कूल:
दिनांक | समय | विषय |
22 जून 2020 | सुबह 09 से दोपहर 12 बजे | उर्दू |
23 जून 2020 | सुबह 09 से दोपहर 12 बजे | पंजाबी, बंगाली और संस्कृत |
24 जून 2020 | सुबह 09 से दोपहर 12 बजे | गणित |
ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट से उत्तराखंड सरकार व पूर्व मुख्यमंत्रियों को झटका, देना होगा सारा बकाया
परीक्षा कार्यक्रम इंटरमीडिएट:
दिनांक | समय | विषय |
22 जून 2020 | दोपहर 02 से शाम 05 बजे | जीव विज्ञान, कृषि गणित और प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम प्रश्न पत्र, (केवल कृषि भाग 01 के लिए), कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 02 के लिए) |
23 जून 2020 | दोपहर 02 से शाम 05 बजे | भूगोल, भूगर्भ विज्ञान |
24 जून 2020 | दोपहर 02 से शाम 05 बजे | संस्कृत, उर्दू, पंजाबी |
- वहीं देहरादून में 21 मार्च को परीक्षा देने के वंचित रहे एफआरआई परिसर में निवास करने वाले इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की गणित और समाजशास्त्र की परीक्षा 25 जून को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
भारतजन यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।