देहरादून: उत्तराखंड में आठ नगर निगमों समेत नगर पालिका और नगर पंचायतों में सदस्यों को नामित किया गया है। 2018 में हुए नगर निकाय चुनाव के करीब 02 साल बाद सदस्यों को नामित किया गया। इस बावत शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली ने नामित सदस्यों की अधिसूचना जारी की है। अब भी कुछ नगर निकायों में सदस्यों को नामित किया जाना है।
पहले चरण में 08 नगर निगम, 37 नगर पंचायत और 40 नगर पालिकाओं में 186 सदस्यों को नामित किया गया है।इसमें नगर निगम देहरादून में 20, हरिद्वार में 12, कोटद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, हल्द्वानी, रुद्रपुर और काशीपुर नगर निगम में 08-08 सदस्य नामित किए गए हैं। वहीं 37 नगर पंचायतों में 01-01 सदस्य और 40 नगर पालिकाओं में कुल 58 सदस्यों को नामित किया गया।
नामित सदस्यों की सूची:
नगर निगम देहरादून
मनमोहन चमोली, स्वर्ण सिंह चौहान, विजेंद्र रावत, सुनीता थापा, मंजू कौशिक, भूपेंद्र ढौंडियाल, विमलेश ठाकुर, विनय रावत, सरला थापा, अनिल रस्तोगी, सतीश कपूर, राजकुमार कक्कड़, संजय खंडूड़ी, योगेंद्र नेगी, सुंदर सिंह कोठाल, राजेश शंकर, विपिन राणा, प्रशांत खरोला, संजय सिंघल, राकेश जुयाल।
नगर निगम हल्द्वानी
प्रकाश पटवाल, मनीष ढींगरा, देवी दयाल उपाध्याय, रेनु टंडन, गोविंद सिंह बरती, बीडी जोशी, राधिका जोशी, देवेश अग्रवाल।
नगर निगम हरिद्वार
किशन बजाज, गौरव भाटिया, सुरेश शर्मा, पुष्पा शर्मा, गौरव बांघा, हारून खान, शक्ति त्यागी, विपिन शर्मा, प्रिंस लोहट, प्रमोद सैनी, योगेंद्र अग्रवाल, कमल किशोर गोयल।
नगर निगम रुड़की
आशीष त्यागी, धर्मवीर शर्मा, अमित प्रजापति, डॉ. आशुतोष सिंह, सतीश शर्मा, जितेंद्र नेगी, अनुज कुमार, वर्णिका चौधरी।
नगर निगम ऋषिकेश
कमला गुनसोला, कमलेश जैन, प्रमोद शर्मा, प्रदीप कोहली, ऋषिकांत गुप्ता, संजीव पाल, राजू नरसिमा, अनिला प्रधान।
नगर निगम काशीपुर
मंजू यादव, पुष्कर बिष्ट, तेज बहादुर, तेजवीर चौहान, पंकज काम्बोज, सुशील शर्मा, अजय कुमार, रिति नागर।
नगर निगम कोटद्वार
परशुराम, मालती बिष्ट, पंकज भाटिया, सुभाष कोस्टवाल, गजेंद्र मोहन धस्माना, मंजुल डबराल, नंद किशोर कुकरेती, आशा डबराल।
नगर निगम रुद्रपुर
अजय मौर्या, धीरेश गुप्ता, सुनील यादव, शलनी बोरा, बल्लवी विश्वास, मयंक कक्कड़, महावीर कश्यप, राजकुमार कोली।
Discussion about this post