देहरादून: उत्तराखण्ड लोकसेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखण्ड सचिवालय/उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2021 के प्रारम्भिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।
यह लिखित परीक्षा 1 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी। अब प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में भाग ले सकेंगे। मुख्य परीक्षा जनवरी 2022 में प्रस्तावित है।
जेब्रा प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए कट ऑफ मार्क्स 69.50 रही।
अनारक्षित/उ.महिला की कट ऑफ 62.50 रही।
अनुसूचित जाति की कट ऑफ 52.75 रही।
अन्य पिछड़ा वर्ग की कट ऑफ 70.25 रही।
यहां देखें पूरा परिणाम:
Recent Comments