Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

UKPSC Recruitment 2022: इन 519 पदों पर भर्ती के लिए इस महीने जारी होगी विज्ञप्ति, 19 हजार नाैकरियां जल्द

BharatJan by BharatJan
20 November 2022
UKPSC ने 894 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, जानिए सिलेबस समेत पूरी जानकारी

UKPSC Recruitment 2022: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग इस महीने के अंतिम सप्ताह में 519 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी करेगा, जिसकी लिखित परीक्षा अगले साल 5 मार्च 2023 को प्रस्तावित है।

UKPSC exam calendar 2022: भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार अगली भर्ती कनिष्ठ सहायक की

बता दें कि, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 16 भर्तियों को लेकर परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। अब तक इनमें से 5 भर्तियों के लिए कैलेंडर के अनुसार भर्ती विज्ञापन निकाले जा चुके हैं। इसी क्रम में अब विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के लिए 519 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। हालांकि इसकी अधियाचन में कुछ आपत्तियां थी, जो दूर कराई जा रही हैं।

UKPSC Exam Calendar 2022

UKPSC ने कमियों के चलते लौटाए हैं 12 भर्तियों के प्रस्ताव

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बीते दिनों कनिष्ठ सहायक सहित अन्य भर्तियों के अधियाचन अधूरे होने के चलते सुधार के लिए लौटा दिए थे। इनमें कनिष्ठ सहायक भर्ती के अलावा पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक, मानचित्रकार, प्रारूपकार, अन्वेषक कम संगणक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, गन्ना पर्यवेक्षक, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक, बागान पर्यवेक्षक जैसे कई अधियाचन शामिल हैं। जो किसी न किसी वजह से अधूरे हैं, जिन कमियों को इन विभागों को दूर करना होगा। इनमें ज्यादातर भर्तियों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं है, कई रिक्त पदों का आंकड़ा सही नहीं है और कुछ में सेवा नियमावली पद के हिसाब से नहीं है।

Govt jobs in Uttarakhand 2022 : उत्तराखंड में 19 हजार पदों पर भर्तियां जल्द

बीते कल शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, जल्द ही 19 हजार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्तियां जारी कर दी जाएंगी। अल्मोड़ा जिले में दो दिवसीय प्रवास के दौरान जनसंवाद में उन्होंने कहा कि, पांच हजार रिक्त पदों पर दिसंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सभी विभागों की ओर से उनके वहां खाली रिक्तियों की सूची भी तैयार कर ली गई है। जल्द 19 हजार पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता दें कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों अधिकारियों को निर्देशित किया था कि, विभिन्न विभागों के रिक्त पदों के अधियाचन यथाशीघ्र आयोग को भेजें, जिससे भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी आ सके।

Tags: Govt jobs in Uttarakhand 2022Ukpscukpsc exam calendar 2022UKPSC Recruitment 2022
Previous Post

Uttarakhand: एसएसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए महिला दारोगा को किया सस्पेंड, दिये जांच के आदेश

Next Post

महाराज ने चौबट्टाखाल को फिर दी 20 करोड़ की सौगात, पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास व लाखों की पंपिंग पेयजल योजना का किया भूमि पूजन

BharatJan

BharatJan

Next Post
महाराज ने चौबट्टाखाल को फिर दी 20 करोड़ की सौगात, पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास व लाखों की पंपिंग पेयजल योजना का किया भूमि पूजन

महाराज ने चौबट्टाखाल को फिर दी 20 करोड़ की सौगात, पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास व लाखों की पंपिंग पेयजल योजना का किया भूमि पूजन

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230321-WA0121.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • एसजीआरआर प्रबन्धन ने क्रिकेट खिलाड़ियों का बढ़ाया मान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • गौ यात्रा: ‘श्रीराम गौ सेवा समिति’ की ऐतिहासिक गौ यात्रा का शुभारंभ, बारिश में गौ रक्षा के लिए निकले सेवक
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, छात्र -छात्राओं ने बढ़ -चढ़कर किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड कैबिनेट में आबकारी नीति पर मुहर, सस्ती हुई शराब; वाहन फिटनेस, नक्शे पास की प्रक्रिया समेत पढ़ें सभी फैसले
  • “श्री राम गौधाम सेवा समिति” द्वारा निकाली जायेगी ‘गौ बचाओ जन जागरण यात्रा’, लोगों को देंगे यह संदेश..

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News