Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

उत्तराखंड: छोटे भाई को बचाने गया 12 वर्षीय बड़ा भाई भी नदी में डूबा, दोनों सगे भाई लापता

देवप्रयाग में अलकनंदा नदी के किनारे खेल रहे दो सगे भाई नदी में डूब गए। बीत कल से एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका।

BharatJan by BharatJan
6 February 2023
उत्तराखंड: छोटे भाई को बचाने गया 12 वर्षीय बड़ा भाई भी नदी में डूबा, दोनों सगे भाई लापता

Uttarakhand News: उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां नदी किनारे खेलते हुए 8 वर्षीय मासूम नदी में डूब गया, जिसे बचाने उसका 12 वर्षीय बड़ा भाई भी पीछे- पीछे भागा। जिसके बाद से ही दोनों भाई लापता हो गए। वहीं उनके साथ खेल रहे दो अन्य दोस्त डर कर वहां से भाग गए। काफी देर बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। बीते कल देर रात तक सर्च ऑपरेशन के बावजूद उनका कुछ पता नही लग पाया। वहीं आज फिर से सर्चिंग की जा रही है।

देवप्रयाग में अलकनंदा नदी के किनारे खेल रहे दो सगे भाई नदी में डूब गए। बीत कल से एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका। pic.twitter.com/LmfyWibx3e

— BharatJan भारतजन (@bharat_jan) February 6, 2023

जानकारी के अनुसार, बीते कल 05 फरवरी 2023 कोधनेश्वर मंदिर, थाना देवप्रयाग के नीचे अलकनंदा नदी में दो बच्चे नदी में डूब गए। हादसे की सूचना पर पोस्ट श्रीनगर से एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम निरीक्षक मंजरी नेगी के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन उनका कुछ पता नही लग पाया। आज एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम पोस्ट ढालवाला से सुबह ही घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा नदी में राफ्ट व डीप डाइविंग उपकरणों के माध्यम से संभावित जगहों पर सर्चिंग की जा रही है।

बताया गया कि, धनेश्वर मंदिर देवप्रयाग के नीचे अलकनंदा नदी के किनारे शाम करीब 04 बजे चार बच्चे खेलने के लिए गए थे, जिसमें से दो बच्चे शाम 05 बजे के आसपास घर वापस आ गए। उन्होंने काफी देर बाद बताया कि, हमारे साथ गए दो लड़के आदेश पुत्र हीरालाल उम्र 12 वर्ष और उसका छोटा भाई अभिषेक उम्र 8 वर्ष, निवासी ग्राम पुंडल, देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल वापस नहीं आए।

उन्होंने बताया कि, नदी के पास खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में गिर गया। उसे बचाने के लिए उसका बड़ा भाई आदेश नदी के किनारे- किनारे आगे की ओर भागा। जब वह काफी आगे निकल गया तो हम वहां से डर कर भाग गए। जिसके बाद उन दोनों भाइयों का पता नहीं चल पाया।

Tags: Alaknanda riverDevprayagSDRF
Previous Post

मंत्री गणेश जोशी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट, की SMIH सेवाओं की सराहना

Next Post

अभी-अभी: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर डंपर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम, लगी वाहनों की लंबी कतार

BharatJan

BharatJan

Next Post
अभी-अभी: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर डंपर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम, लगी वाहनों की लंबी कतार

अभी-अभी: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर डंपर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम, लगी वाहनों की लंबी कतार

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230321-WA0121.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • एसजीआरआर प्रबन्धन ने क्रिकेट खिलाड़ियों का बढ़ाया मान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • गौ यात्रा: ‘श्रीराम गौ सेवा समिति’ की ऐतिहासिक गौ यात्रा का शुभारंभ, बारिश में गौ रक्षा के लिए निकले सेवक
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, छात्र -छात्राओं ने बढ़ -चढ़कर किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड कैबिनेट में आबकारी नीति पर मुहर, सस्ती हुई शराब; वाहन फिटनेस, नक्शे पास की प्रक्रिया समेत पढ़ें सभी फैसले
  • “श्री राम गौधाम सेवा समिति” द्वारा निकाली जायेगी ‘गौ बचाओ जन जागरण यात्रा’, लोगों को देंगे यह संदेश..

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News