देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कांवड़ यात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा की। कोविड-19 के चलते इस वर्ष कांवड़ यात्रा नहीं होगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि उनकी केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी इस संबंध में बात हुई है। उनके द्वारा भी कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए गम्भीरता से विचार करते हुए निर्णय लेने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
बैठक में सहमति बनी कि कोविड-19 को रोकने के लिए बहुत जरूरी है कि लोगों के बङी संख्या में इकट्ठे होने को रोका जाए। लोग जलाभिषेक स्थानीय स्तर पर निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए कर सकते हैं। जल्द ही इस बारे में राजस्थान, दिल्ली व पंजाब के मुख्यमंत्रियों से भी बात की जाएगी। बैठक में तीनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
Discussion about this post