टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक सड़क हादसा हो गया। यहां चंद्रबदनी मंदिर के पास नैखरी के सामने एक मैक्स पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस वाहन में चालक समेत कुल 10 लोग सवार थे। इनमे से 06 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, टिहरी में तहसील देवप्रयाग के थाना हिंडोलाखाल के चंद्रबदनी मंदिर से 5 किमी पहले एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जहां मैक्स संख्या-UK-04-TA-0435 पहाड़ी से टकराया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई।
इस वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। जिनमें से 06 लोग घायल हुए हैं। 2 गंभीर रूप से घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। वहीं 4 घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है।
घायलों की सूची (एम्स ऋषिकेश रेफर)
• सनम (उम्र 16 साल) पुत्र बलबीर सिंह निवासी रणसोली धार पट्टी, चंद्रबदनी।
• उदित कैंतूरा (उम्र 17 साल) पुत्र विक्रम सिंह, निवासी कंडास रणसोली धार पट्टी चंद्रबदनी।
घायलों की सूची (बेस अस्पताल रेफर)
• संजना पंवार (उम्र 15 साल) पुत्री शेर सिंह, निवासी बुड़कोट रणसोली धार पट्टी चंद्रबदनी।
• पायल (उम्र 15 साल) पुत्री जगमोहन सिंह रावत, निवासी बुड़कोट रणसोली धार पट्टी चंद्रबदनी।
• परमवीर सिंह रावत (उम्र 16 साल) पुत्र राजेंद्र सिंह रावत, निवासी बड़कोट रणसोली धार पट्टी चंद्रबदनी।
• नल किशोर पुत्र सुरती दास, निवासी पुजार गांव चंद्रबदनी (चालक)।
सामान्य चोटिल
• जगत सिंह (उम्र 35 वर्ष) पुत्र आनंद सिंह, निवासी ग्राम दुरोगी, थाना हिंडोलखाल।
• संजनी देवी (उम्र 30 साल) पत्नी जगत सिंह, निवासी ग्राम दुरोगी, थाना हिंडोलखाल।
• आयुशी (उम्र 6 साल) पुत्री जगत सिंह, निवासी ग्राम दुरोगी, थाना हिंडोलखाल।
• आयुश (उम्र 5 साल) पुत्र जगत सिंह, निवासी ग्राम दुरोगी, थाना हिंडोलखाल।