• About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

लोकप्रिय एसजीआरआर विश्वविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं की धूम, ‘खेलोत्सव-2022’ का भव्य आगाज

BharatJan by BharatJan
14 December 2022
लोकप्रिय एसजीआरआर विश्वविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं की धूम, ‘खेलोत्सव-2022’ का भव्य आगाज
  • विश्वविद्यालय की एन.सी.सी., एन.एस.एस. एवम विश्वविद्यालय के सभी संघटक कॉलेजों के प्रतिनिधियों ने किया का नेतृत्व
  • सप्ताह भर तक चलने वाले आयोजन में 5000 छात्र-छात्राएं करेंगे मानसिक-शारारिक श्रेष्ठता का प्रदर्शन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव-2022 का बुधवार को भव्य आगाज हुआ। आईटीबीपी बैंड, विश्वविद्यालय के एन. सी. सी., एन.एस.व विश्वविद्यालय के 10 संघटक कॉलेजों के प्रतिनिधि छात्र-छात्राओं ने परेड का नेतृत्व किया। अनुशासित परेड उदघाटन सेशन का मुख्य आकर्षण रही। एक सप्ताह तक होने वाले इस खेलोत्सव-2022 के अन्तर्गत 15 खेलकूद प्रतियोगिताओं में 5000 से अधिक छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवायेंगे।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी खिलाड़ियों, कार्यक्रम के आयोजन सदस्यों, फेकल्टी, स्टाफ व छात्र-छात्राओं को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

RelatedPosts

Uttarakhand Cabinet Decision : धामी कैबिनेट की बैठक में अहम प्रस्तावों पर मुहर, जानिए फैसले..

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, जानिए सभी निर्णय विस्तार से..

31 May 2023
टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज

टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज

31 May 2023

बुधवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के खेल मैदान पर मुख्य अतिथि डॉ उदय सिंह रावत, कुलपति, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की। मुख्य अतिथि डॉ यू.एस.रावत, कुलसचिव डॉ आर.पी. सिंह व खेलोत्सव-2022 के समन्वयक डॉ. मनोज गहलोत ने मशाल प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ यू.एस.रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि, सभी खिलाड़ी पूरी मेहनत, ईमानदारी व खेल भावना के साथ खेलोत्सव-2022 में प्रतिभाग करें। खेलकूद प्रतियोगिताएं छात्र जीवन में अनुशासन व प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावनाएं पैदा करती हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ आर.पी. सिंह ने प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं दीं। उ्दघाटन समारोह में विश्वविद्यालय के योग के छात्र-छात्राओं द्वारा की गई योग प्रस्तुति की भूरी भूरी प्रशंसा हुई। छात्र-छात्राओं ने योग आसनों के द्वारा मानसिक व शारीरिक संतुलन का शानदार संदेश दिया।

मंच संचालन दिव्या डॉ नेगी घई व डॉ ईशा शर्मा ने कुशलता से किया। खेलोत्सव-2022 की मशाल का संचालन नेशनल खिलाड़ी निशा राणा। इन्होंने ट्रैक का चक्कर लगाया व मशाल जलाकर खेलोत्सव-2022 का प्रतिनिधित्व किया। एन.सी.सी. कैडिट आशुतोष सिंह 29 यूके बटालियन एनएनसी ने सभी कैडेट्स का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। नर्सिंग की छात्रा निशा राणा ने विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं की ओर स्पोर्ट्स स्प्रिट की शपथ ली।

इस अवसर पर डॉ मालविका कांडपाल, डीन संकाय, डॉ पुनीत ओहरी, उप प्राचार्य, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, डॉ ललित कुमार वार्ष्णेय, उप प्राचार्य, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, डॉ दीपक साहनी, डॉ एम.ए.बेग, डॉ दीपक सोम, डॉ अनिल थपलियाल, डॉ कंचन जोशी विभागाध्यक्ष योग विभाग, डॉ अलका चौधरी सहित सभी सकांयाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, फेकल्टी सदस्य, स्टाफ सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Tags: grand opening of 'Khelotsav-2022'Sports competitions kick off at popular SGRR University
Previous Post

सीएम धामी ने इन भर्तियों को लेकर की बड़ी घोषणा.. खेल कोटे की पुलिस भर्ती को लेकर जानिए क्या बोले डीजीपी..

Next Post

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक, गर्भवती महिलाओं को बर्थ वेटिंग होम का लाभ समेत कई निर्णय

BharatJan

BharatJan

Next Post
उत्तराखंड को जल्द मिलेंगे 1564 नर्सिंग अधिकारी, चिकित्सा इकाइयों में शीघ्र होगी नियुक्ति: डॉ. आर. राजेश कुमार

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक, गर्भवती महिलाओं को बर्थ वेटिंग होम का लाभ समेत कई निर्णय

No Result
View All Result

Recent Posts

  • उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, जानिए सभी निर्णय विस्तार से..
  • टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज
  • उत्तराखंड में यहां बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 41 लोग थे सवार, बस कंडक्टर व बच्ची की मौत
  • सीएम धामी ने राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक में किया वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग
  • चमोली: ओआरओपी/एमएसपी विसंगतियों के खिलाफ पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन, समान MSP व उचित OROP की मांग

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News