Advertisement Advertisement Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result
Advertisement

वीडीओ, वीपीडीओ भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन; कहा – अर्नलग्न आरोप लगाने वालों पर हो कार्यवाही, बेरोजगारों को मिले नियुक्ति

BharatJan by BharatJan
20 July 2022
वीडीओ, वीपीडीओ भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन; कहा – अर्नलग्न आरोप लगाने वालों पर हो कार्यवाही, बेरोजगारों को मिले नियुक्ति
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय, वीडीओ, वीपीडीओ (VDO/VPDO) भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने भर्ती के संबंध में धांधली के अर्नलग्न आरोप लगाकर प्रदेश सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है, ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने के साथ ही बेरोजगारों को नियुक्ति दिलाने की भी मांग की है।

अभ्यर्थियों ने कहा कि, हमें बहुत हर्ष है कि वर्तमान भाजपा सरकार ने उत्तराखण्ड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के माध्यम से राज्य सरकार के अनेकों विभागों में विभिन्न समूह ‘ग’ स्तर की भर्ती परीक्षाएं बहुत ही पारदर्शी और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न करवाई जा रही हैं। जिसमें हम जैसे हजारों मेहनती व कठिन परिश्रम करने वाले युवाओं का चयन हो रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार और आयोग बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि, गत वर्ष उत्तराखण्ड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग ने दिसम्बर 2021 में स्नातक स्तरीय/वी.डी.ओ./वी.पी.डी.ओ. के 916 पदों के लिए परीक्षा सम्पन्न करवाई थी। जिसमेें लगभग ढाई लाख लोगों नें आवेदन किया था। आवेदन के लिहाज से यह उत्तराखण्ड के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा थी।

चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि, इस भर्ती परी़क्षा परिणाम में हम सभी मेेहनती अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिससे हमारे परिवार में बहुत ही खुशी का माहौल है। लेकिन उक्त भर्ती परीक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होने बाद से ही कुछ असामाजिक तत्वों व फर्जी बेरोजगार संगठन द्वारा कुछ कोचिंग संचालको के साथ मिलकर अपने आर्थिक व राजनीतिक हित के लिए इस भर्ती परीक्षा को बिना किसी तथ्य व प्रमाण के ही भर्ती में अनियमितता व धांधली के अर्नलग्न आरोप लगाए जा रहे हैं। साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे हम सभी चयनित अभ्यर्थियों का मानसिक शोषण हो रहा है और नियुक्ति प्रक्रिया में अनावश्यक रूप से विलम्ब हो रहा है।

अभ्यर्थियों ने कहा कि, हम सभी अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में बहुत ही कठिन परिश्रम के बाद सफल हुए हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों व और फर्जी बेरोजगार संगठन द्वारा राज्य सरकार, मुख्यमंत्री और आयोग के ऊपर अपने राजनीतिक हित व राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाये जा रहे हैं। जिससे कि आम जन-साधारण में राज्य सरकार की छवि धूमिल हो रही है और हम सभी चयनित अभ्यर्थियों का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है।

चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि, उक्त भर्ती परीक्षा में लगभग 500 ऐसे चयनित अभ्यर्थी हैं जो कि इंटरमीडिएट भर्ती परीक्षा (कनिष्ठ सहायक आदि) में भी चयनित हैं, जो कि इस भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता व शुचिता को दर्शाता है। साथ ही इस भर्ती परीक्षा का विरोध वो लोग कर रहे हैं जिनका इस भर्ती से कोई सरोकार नहीं है, ये लोग सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हित के लिए इस भर्ती में चयनित नहीं हुए अभ्यर्थियों को विभिन्न माध्यमों से उकसाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, इस प्रकार के असामाजिक तत्वों व फर्जी संगठनों द्वारा राज्य सरकार व आयोग की छवि आम जन मानस के बीच धूमिल करने के लिए हर एक भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद भर्ती परीक्षाओं में धांधली और अनियमितता के अर्नलग्न आरोप लगाए जाते हैं जो कि उचित नहीं है।

चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि, उक्त भर्ती संबधी उनकी सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री से मांग की है कि, उन्हें नियुक्ति दिलवाने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द से जल्द उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएं ताकि आयोग का भर्ती परीक्षा कैलेंडर किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो। साथ ही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रदेश सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

Tags: Minister Ganesh Joshiukssscuttarakhand newsvdo vpdo examउत्तराखंड समाचार
ShareTweetSend
Previous Post

उत्तराखंड पुलिस भर्ती और ग्रेड पे को लेकर डीजीपी से मिले उपनेता प्रतिपक्ष, की ये बड़ी मांग..

Next Post

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले, आज 02 मरीजों की मौत; 750 सक्रिय मरीज, एकमात्र कोरोनामुक्त जिला..

BharatJan

BharatJan

Next Post
Uttarakhand Corona virus

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले, आज 02 मरीजों की मौत; 750 सक्रिय मरीज, एकमात्र कोरोनामुक्त जिला..

https://youtu.be/_QrAehvyrv4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Uttarakhand: एसएसपी ने किए 08 दरोगाओं के ट्रांसफर, देखिए पूरी सूची..
  • UKSSSC Recruitment 2023: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्तियों का अपडेट किया जारी
  • UKPSC Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी की नई भर्ती विज्ञप्ति, जानिए पूरी जानकारी..
  • महाराज ने ‘नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना’ आवेदन की तिथि बढ़ाने के दिए निर्देश
  • उत्तराखण्ड की झांकी को देश मे प्रथम स्थान के लिये किया गया पुरस्कृत

Recent Comments

    Browse by Category

    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखण्ड
    • खेल
    • तकनीकी एवं गैजेट्स
    • देश
    • धार्मिक
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • राजनीति
    • राज्य
    • विशेष
    • शिक्षा एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
    • About us
    • Contact Us
    • Privacy
    • Terms And Conditions

    © 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

    No Result
    View All Result
    • होम
    • देश
    • उत्तराखण्ड
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • तकनीकी एवं गैजेट्स
    • धार्मिक
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • राजनीति
    • विशेष
    • शिक्षा एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
    • Mock Test

    © 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

    error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिये!