• About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

उत्तराखंड: दरोगा के 150 पदों पर अक्टूबर में भर्ती, रैंकर्स भर्ती को लेकर भी बड़ी खबर; जानिए नई नियमावली

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने दरोगा के करीब 150 पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है।

BharatJan by BharatJan
30 September 2021
उत्तराखंड: दरोगा के 150 पदों पर अक्टूबर में भर्ती, रैंकर्स भर्ती को लेकर भी बड़ी खबर; जानिए नई नियमावली

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कैबिनेट ने दरोगा सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय ने दरोगा के करीब 150 पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि हाल ही में पुलिस मुख्यालय ने 1521 कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती का अधियाचन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को भेज दिया है।

उप-निरीक्षक सेवा नई नियमावली को मंजूरी

RelatedPosts

लम्बी अवधि से गायब शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्तिः डॉ. धन सिंह रावत

लम्बी अवधि से गायब शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्तिः डॉ. धन सिंह रावत

7 June 2023
फिर एक्शन मोड में स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, नैनीताल जिला अस्पताल में अव्यस्थाओं पर लगाई अधिकारियों को फटकार

फिर एक्शन मोड में स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, नैनीताल जिला अस्पताल में अव्यस्थाओं पर लगाई अधिकारियों को फटकार

6 June 2023

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि, अब नई नियमावली के तहत अक्टूबर में दरोगा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अब तक पुलिस मुख्यालय उप निरीक्षक सेवा नियमावली में बदलाव का इंतजार कर रहा था, लेकिन कैबिनेट से नई नियमावली को हरी झंडी मिलने के बाद दरोगा पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

क्या है उपनिरीक्षक सेवा की नई नियमावली

उपनिरीक्षक सेवा नई नियमावली के अनुसार अब सिविल पुलिस का कोटा 50 प्रतिशत हो गया है, जो पहले 34 प्रतिशत था। वहीं से 50 प्रतिशत पद इंटेलिजेंस और पीएससी के बीच बटेंगे। इसके साथ ही गृह विभाग ने वर्तमान में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के पास लंबित दरोगा रैंकर्स भर्ती का परिणाम जारी करने को हरी झंडी दे दी है। हालांकि उक्त परिणाम अब नई नियमावली के अधीन ही जारी होगा। इसी के साथ रैंकर्स भर्ती अब हमेशा के लिए समाप्त कर दी गई है। ऐसे में अब पुलिस में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल में पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर होंगे।

अक्टूबर में शुरू होगी दरोगा भर्ती प्रक्रिया

वहीं अब पुलिस मुख्यालय से कॉन्स्टेबल के 1521 पदों पर अधियाचन भेजे जाने के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) जल्द विज्ञप्ति जारी करेगा। इसके अलावा दरोगा के करीब 150 पदों पर भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा अधियाचन भेजे जाने के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इन पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगा।

उम्र सीमा को लेकर संशय जारी

उत्तराखंड पुलिस में लंबे समय बाद हो रही भर्तियों में उम्र सीमा को लेकर संशय बना हुआ है। अगर दरोगा भर्ती में अधिकतम उम्र सीमा में कोई परिवर्तन नहीं होता है तो उम्र सीमा 21 साल से 28 साल तक रहेगी और वर्तमान में कोरोना के कारण सभी भर्तियों में दी जा रही 1 साल की अतिरिक्त छूट के बाद अधिकतम आयु सीमा 29 साल हो जाएगी। वही आरक्षित वर्ग को 5 साल की अतिरिक्त छूट लागू रहेगी।

वहीं सिपाही भर्ती में भी एक साल की छूट के बाद आयु सीमा 18 से 23 साल है और आरक्षित वर्ग को 5 साल की अतिरिक्त छूट लागू रहेगी।

उम्र सीमा बढाने की मांग को लेकर 3 अक्टूबर को बेरोजगार होंगे मुखर

बेरोजगार युवा इन भर्तियों में अधिकतम उम्र सीमा में छूट दिए जाने की मांग कर रहे हैं। बेरोजगारों का कहना है कि उत्तराखंड पुलिस में करीब पिछले सात-आठ सालों में भर्ती नहीं हुई है। अब जबकि पुलिस भर्ती जल्द शुरू होने जा रही है, लेकिन उम्र सीमा में केवल एक साल की छूट नाकाफी है और इससे कई बेरोजगार युवा भर्ती से वंचित रह जाएंगे। इन युवाओं को पुलिस की पिछली भर्ती में भी मौका नहीं मिल पाया, उस समय इनकी उम्र न्यूनतम आयु सीमा को पूरी नहीं पाई थी, लेकिन अब इनकी उम्र अधिकतम उम्र सीमा को पार कर गई है। इस तरह यह युवा बिना किसी अवसर के इस भर्ती में प्रतिभाग करने से वंचित रह जाएंगे। इसी मांग को लेकर बेरोजगार युवा 3 अक्टूबर को देहरादून के गांधी पार्क में सुबह 10:00 बजे मुखर होंगे और मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपेंगे।

Previous Post

सीएम धामी ने विभिन्न कार्यों हेतु दी वित्तीय स्वीकृति; इन्हें मिलेंगे 10-10 हजार, इन ऋणों पर 06 माह के ब्याज की होगी प्रतिपूर्ति

Next Post

उत्तराखंड: कर्मकार बोर्ड से शमशेर सत्याल की छुट्टी, मंत्री हरक की जीत! सचिव पद से मधु नेगी को भी हटाया

BharatJan

BharatJan

Next Post
उत्तराखंड: कर्मकार बोर्ड से शमशेर सत्याल की छुट्टी, मंत्री हरक की जीत! सचिव पद से मधु नेगी को भी हटाया

उत्तराखंड: कर्मकार बोर्ड से शमशेर सत्याल की छुट्टी, मंत्री हरक की जीत! सचिव पद से मधु नेगी को भी हटाया

No Result
View All Result

Recent Posts

  • लम्बी अवधि से गायब शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्तिः डॉ. धन सिंह रावत
  • फिर एक्शन मोड में स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, नैनीताल जिला अस्पताल में अव्यस्थाओं पर लगाई अधिकारियों को फटकार
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व जागरूकता रैली का आयोजन, पर्यावरण की थीम पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन
  • SGRR पब्लिक स्कूल के बच्चों ने IMA POP में लिया भाग, देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर निष्ठा लगन और समर्पण के साथ देश सेवा का किया वादा
  • मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि विभाग की समीक्षा, बोले – स्वैच्छिक चकबंदी के लिए दो गाँवों से करें शुरुआत

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News