Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा में टूटे रिकॉर्ड, 25 लाख के अधिक पहुंची यात्रियों की संख्या

BharatJan by BharatJan
3 July 2022
चारधाम यात्रा में टूटे रिकॉर्ड, 25 लाख के अधिक पहुंची यात्रियों की संख्या

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 (Uttarakhand Chardham Yatra 2022)

  • साढ़े पच्चीस लाख के निकट पहुंची चारधाम यात्रियों की संख्या।
  • चारों धामों में बारिश शुरू हुई सड़क मार्गों में कहीं-कहीं भूस्खलन जोन सक्रिय, लेकिन यात्रा सुचारू चल रही।
  • अभी तक श्री बदरीनाथ नौ लाख पंद्रह हजार, केदारनाथ आठ लाख सैंतालीस हजार, गंगोत्री पहुंचे चार लाख सैंतीस हजार तथा यमुनोत्री पहुंचे तीन लाख सैंतीस हजार से अधिक तीर्थयात्री।
  • श्री हेमकुंट साहिब लोकपाल तीर्थ एक लाख पैसठ हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

देहरादून: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। आज तक 25 लाख, 38 हजार, दो सौ सत्तासी तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन हेतु पहुंच गये है। मानसून के प्रभाव से यात्रा में कमी देखी जा रही है। चारों धामों में हल्की बारिश है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिरोबगड़ में सड़क अवरूद्ध मार्ग सुचारू हो गया है। साथ ही श्रीनगर- खेड़ाखाल सड़क से भी वाहनों को रूद्रप्रयाग भेजा गया।लामबगड़ एवं पागलनाला जैसे भूस्खलन जोन से यातायात प्रभावित रहा, लेकिन आज यात्रा सुचारू है।

RelatedPosts

चंदन जी के जाने के बाद भी दोस्ती निभा गये धामी, पुराने संबध हो या फिर संगठन के कार्यकर्ताओं को नही भूलते सीएम धामी

चंदन जी के जाने के बाद भी दोस्ती निभा गये धामी, पुराने संबध हो या फिर संगठन के कार्यकर्ताओं को नही भूलते सीएम धामी

23 September 2023
श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व, श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व, श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें

23 September 2023

केदारनाथ हेली सेवा बारिश से आंशिक रूप से प्रभावित हुई है मानसून के कारण अधिकांश हेलीकंपनियों ने सेवा बंद कर दी है। मौसम के अनुकूल रहने पर दो- तीन हेलीकॉप्टर सेवा चल रही है। गंगोत्री राजमार्ग सुचारू है यमुनोत्री राजमार्ग भूस्खलन से बाधित रहा अब मार्ग सुचारू हो गया है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से आज तक 915838 तीर्थयात्री धाम पहुंच गये।

श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से आज तक 847070 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच गये।
इसमें हेलीकॉप्टर से पहुंचे 82009 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 437912 पहुंच गये है।

श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 337467 तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुंच गये है।

अभी तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग-1762908 है । श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 775379 रही।‌ आज तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 2538287( पच्चीस लाख अड़तीस हजार दो सौ सत्तासी ) है।

रविवार शाम तक श्री बदरीनाथ 3222, केदारनाथ 4117 यमुनोत्री 1105 तथा गंगोत्री 1835 तीर्थ यात्री पहुंचे। कपाट खुलने की तिथि 22 मई से अभी तक श्री गुरूद्वारा हेमकुंट साहिब एवं लोकपाल तीर्थ पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 165612 रही है। श्री हेमकुंट में कुछ दिनों पहले हुई बर्फबारी से मौसम सर्द है बावजूद हेमकुंट यात्रा सुचारू है।

मानसून की दस्तक के साथ ही प्रतिदिन के यात्रियों की संख्या में गिरावट आयी है तथा भूस्खलन से सड़क मार्ग बाधित हो रहे है। लेकिन यात्रा निरंतर चल रही है। प्रदेश सरकार, पुलिस-प्रशासन, आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, उत्तराखंड पर्यटन, बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा यात्रियों से अपील की जा रही है कि मौसम के अलर्ट सहित बारिश- भूस्खलन तथा सड़कों की स्थिति के अनुसार यात्रा मार्गों पर आगे बढ़े। अधिक बारिश होने पर सुरक्षित स्थानों में रूक जाये। रात्रि के समय यात्रा में सावधानी रखें।

उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा हेतु तीर्थयात्रियों के पंजीकरण को अनिवार्य किया है तीर्थयात्री उत्तराखंड पर्यटन की वेबसाइट से घर बैठे आनलाइन पंजीकरण के अलावा हरिद्वार ऋषिकेश के अलावा भी चारधाम के सभी फिजीकल रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर फोटोमेट्रिक आनलाईन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम तीर्थयात्रियों के आंकड़े श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति/ पुलिस- प्रशासन/ आपदा प्रबंधन / गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के सहयोग से लोकसूचनार्थ तथा मीडिया तक चारधाम यात्रा संबंधित आंकड़ों की जानकारी पहुंचाने के मद्देनजर जारी किये गये हैं।

Tags: Uttarakhand Chardham Yatra 2022
Previous Post

मुसीबत बना है सिरोबगड़ भूस्खलन जोन, 12 घंटे बाद फिलहाल फिर से सुचारू.. VIDEO

Next Post

उत्तराखण्ड: चलती कार पर ग‍िरी चट्टान, पति‍- पत्‍नी की दर्दनाक मौत; जेसीबी से निकालने पड़े शव

BharatJan

BharatJan

Next Post
उत्तराखण्ड: चलती कार पर ग‍िरी चट्टान, पति‍- पत्‍नी की दर्दनाक मौत; जेसीबी से निकालने पड़े शव

उत्तराखण्ड: चलती कार पर ग‍िरी चट्टान, पति‍- पत्‍नी की दर्दनाक मौत; जेसीबी से निकालने पड़े शव

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/09/Ukhsdp_video_promotion-1.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • चंदन जी के जाने के बाद भी दोस्ती निभा गये धामी, पुराने संबध हो या फिर संगठन के कार्यकर्ताओं को नही भूलते सीएम धामी
  • श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व, श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023’ में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना, की ये बड़ी घोषणा..
  • सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का डेलिगेशन करेगा ब्रिटेन का दौरा, बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया जायेगा आमंत्रित
  • उत्तराखंड के फिल्म फ्रेंडली माहौल से गदगद एक्टर और निर्माता, बोले- UFDC द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के तहत शूटिंग अनुमति मिलना हो गया बहुत आसान

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News